Entertainment News Today: धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलने पर हेमा मालिनी ने दिया रिएक्शन, इस स्टार ने दिया रणवीर का साथ

Entertainment News Today: आज यानी 27 मई को एंटरटेनमेंट की कई बड़ी खबरें चर्चा में बनी रही। फिल्म डॉन 3 को लेकर रणवीर सिंह का काफी विरोध हो रहा है। इस मुद्दे पर मीका सिंह ने रणवीर सिंह का साथ दिया है। तो वहीं हेमा मालिनी ने धर्मेंद्रे को पद्म विभूषण पर रिएक्शन दिया है।

Authored by: अभयUpdated May 27 2026, 23:11 IST
27 मई की मनोरंजन की बड़ी खबरेंImage Credit : IMDb01 / 11

27 मई की मनोरंजन की बड़ी खबरें

आज बॉलीवुड और साउथ सिनेमा दोनों में खबरें काफी चर्चा में रहीं। फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के मेकर्स ने वशु भगनानी पर स्मियर कैंपेन का आरोप लगाया। मीका सिंह ने डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का साथ दिया। अर्जुन रामपाल ने धुरंधर की सफलता के बाद नॉर्थ अमेरिका डीजे टूर का ऐलान किया। इम्तियाज अली ने लव आज कल 2 को को लेकर रिएक्शन दिया है। हेमा मालिनी ने पति धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलने पर भावुक प्रतिक्रिया दी। विक्रांत मासे ने श्री श्री रवि शंकर का रोल निभाने पर खुलकर बात की।

अनु मलिक ने दिया वरुण धवन का साथImage Credit : IMDb02 / 11

अनु मलिक ने दिया वरुण धवन का साथ

फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के मेकर्स ने वासु भगनानी पर फिल्म के खिलाफ स्मियर कैंपेन चलाने का आरोप लगाया। तो वहीं अनु मलिक ने गाने चुनरी चुनरी रीमेक पर आलोचना के बीच वरुण धवन का बचाव किया।

​मार्को 2 को लेकर आया अपडेटImage Credit : IMDb03 / 11

​मार्को 2 को लेकर आया अपडेट

कत्तलान की सफलता के बाद मार्को 2 की चर्चा तेज हो गई है। एंटोनी वर्गीज और पेपे की एक्शन थ्रिलर को लेकर काफी बेताब नजर आ रहे हैं।

मीका सिंह ने दिया रणवीर सिंह का साथImage Credit : IMDb04 / 11

मीका सिंह ने दिया रणवीर सिंह का साथ

मीका सिंह ने डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का समर्थन किया। बोले, 'मैं FWICE से खुद बात करूंगा।' इसके बाद से रणवीर सिंह के फैंस मीका सिंह का तारीफ करते नजर आए।

डीजे टूर पर निकले अर्जुन रामपालImage Credit : IMDb05 / 11

डीजे टूर पर निकले अर्जुन रामपाल

फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल नॉर्थ अमेरिका में डीजे टूर पर जा रहे हैं। तारीखें और शहर घोषित कर दिए गए हैं। इसके बाद से एक्टर के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। ये टूर 28 मई से शुरू होगा।

​निक जोनास का फेवरेट गानाImage Credit : IMDb06 / 11

​निक जोनास का फेवरेट गाना

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास ने विक्की कौशल की फिल्म के गाने तौबा तौबा को अपना फेवरेट बॉलीवुड वेडिंग सॉन्ग बताया।

हेमा मालिनी हुई इमोशनलImage Credit : IMDb07 / 11

हेमा मालिनी हुई इमोशनल

हेमा मालिनी ने पति धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलने पर भावुक प्रतिक्रिया दी। बोलीं, 'ये हमारे परिवार के लिए बहुत गर्व का पल है।' हेमा मालिनी का बयान खूब वायरल हो रहा है।

​विक्रांत मैसी ने कही ये बातImage Credit : IMDb08 / 11

​विक्रांत मैसी ने कही ये बात

विक्रांत मैसी ने मेरा घर मेरे मार्गदर्शक में श्री श्री रवि शंकर का रोल निभाने पर खुलकर बात की। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से श्री श्री रवि शंकर की जमकर तारीफ की।

इम्तियाज अली ने लव आज कल 2 पर दिया रिएक्शनImage Credit : IMDb09 / 11

इम्तियाज अली ने लव आज कल 2 पर दिया रिएक्शन

इम्तियाज अली ने कहा कि 'लव आज कल 2 में मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मेरे पास पहले से ही कहानी थी। वो फिल्म नहीं चली, ये एक अलग बात है। लव आज कल 2 ने मुझे ये भी सिखाया कि ये एक बेकार का प्रयोग है।'

​जयंतीलाल गड़ा ने जीता केसImage Credit : IMDb10 / 11

​जयंतीलाल गड़ा ने जीता केस

जयंतीलाल गड़ा ने 19 साल पुराने चेक बाउंस मामले में मेहुल कुमार के खिलाफ कानूनी लड़ाई जीत ली। आपको बता दें कि 9 चेक बाउंस का मामला था।

​पियरे डेनी का निधन​11 / 11

​पियरे डेनी का निधन​

फ्रेंच एक्टर पियरे डेनी का निधन हो गया है। वह 69 साल के थे। पियरे डेनी नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज एमिली इन पेरिस में अपने किरदार के लिए काफी लोकप्रिय थे। बताया जा रहा है कि सोमवार, 25 मई को ALS बीमारी के कारण उनका निधन हुआ। उनकी बेटियों ने बयान जारी कर इस दुखद खबर की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ALS बीमारी की वजह से उनकी तबीयत अचानक बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी। पियरे डेनी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फ्रेंच फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने भी दुख जताते हुए उन्हें याद किया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!