Entertainment News Today: आज बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड में कई बड़ी खबरें आईं। फिल्म अल्फा के टीजर पर शाहरुख खान ने आलिया भट्ट की तारीफ की। राम चरण की पेड्डी की सफलता पर अखिल अक्किनेनी ने उन्हें बधाई दी। धमाल 4 (Dhamaal 4) की रिलीज डेट आ गई है। नंदामुरी बालकृष्ण का 66वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इसके अलावा हॉलीवुड से कई बड़ी खबरें सामने आई, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
फिल्म अल्फा के टीजर पर शाहरुख खान ने आलिया भट्ट के एक्शन स्किल्स की तारीफ की। आलिया भट्ट की ये फिल्म 4 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
फिल्म पेड्डी की सफलता पर अखिल अक्किनेनी ने राम चरण (Ram Charan) की मेहनत और डेडिकेशन की तारीफ की और पूरी टीम को बधाई दी।
अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 की रिलीज डेट आ गई है। फिल्म धमाल 4 अगले महीने यानी 10 जुलाई को रिलीज होगी।
एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण आज अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, गोपीचंद मालिनेनी समेत कई सेलेब्स ने उन्हें विश किया।
एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की गोद ली हुई बेटी जहारा ने अपने पिता से पूरी तरह नाता तोड़ने का मन बना लिया है और वो कानूनी तौर पर अपने नाम से पिता का उपनाम (पिट) हटाने जा रही हैं।
एक्टर एंथोनी गाइडेरा का 65 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर कुछ समय से बिमार चल रहे थे। इस खबर के सामने आने के बाद हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
सिंगर कुमार सानू की बेटी शैनन के रॉयल अल्बर्ट हॉल पर परफॉर्म करने वाली सबसे युवा इंडियन बन गईं। इस खबर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
ईवा ग्रोवर ने आमिर खान के सौतेले भाई के साथ अपनी शादी में शारीरिक हिंसा का खुलासा किया। ईवा ने कहा कि उन्होंने उस शख्स को सिर्फ 18 दिन तक डेट किया था। 19वें दिन दोनों ने शादी कर ली। उन्होंने माना कि जल्दबाजी में लिया गया ये फैसला उनकी भी गलती थी।