Flop Movies of 2025: साल 2025 में अब तक कई फिल्में बड़े परदे पर रिलीज हो हो चुकी हैं। अक्षय कुमार की 'स्काई फाॅर्स' से लेकर विक्की कौशल की 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की। वहीं दूसरी ओर कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद निर्माताओं को कंगाल कर गईं। इन फिल्मों को बनाने में निर्माताओं ने पानी की तरह पैसा बहाया था। आइए 2025 में फ्लॉप हुईं 7 फिल्मों की लिस्ट पर डालें एक नजर...
सोनू सूद ने इस मूवी का निर्देशन करने के साथ-साथ 'फतेह' में लीड रोल भी निभाया था। इस फिल्म में एक से एक धांसू एक्शन सीन्स देखने को मिले थे लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही साबित हुई।
कंगना रनौत ने फाइनली अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को साल 2025 में रिलीज किया था। इस फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह खास कमाई नहीं कर पाई थी।
रवीना टंडन की बेटी रशा थडानी और अजय देवगन के भांजे अमन देवगन ने इस फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई।
रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर स्टारर 'मेरे हस्बैंड की बीवी' भी साल 2025 की अब तक की फ्लॉप मूवीज की लिस्ट में शामिल हुई है। इसका लाइफटाइम बिजनेस 10 करोड़ रुपये के लगभग है।
शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की 'देवा' के ट्रेलर को देखकर ऐसा लग रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर हर रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई।
श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और आमिर खान के बेटे जुनैद खान स्टारर 'लवयापा' को लोगों ने भरपूर प्यार नहीं दिया। यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही साबित हुई।
गिरीश कोहली के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'क्रेजी' में सोहम शाह ने लीड रोल निभाया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रही थी।