Kajol attends Durga Pooja with family: नवरात्री का आज आठवां दिन है और दुर्गा पूजा पंडाल में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के आने का सिलसिला लगातार जारी है। काजोल को अपने पूरे परिवार के साथ दुर्गा पूजा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हुई नजर आईं। आज एक्ट्रेस अपनी मां और बहन के साथ पंडाल पहुंची। जहां उन्हें मां के हाथों से प्रसाद खाते देखा गया।
Kajol attends Durga Pooja with family: काजोल हर साल की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा पंडाल में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए देखी जा रही हैं। आज सामने आए वीडियो और तस्वीरों में वो अपनी मां और बहन के साथ पंडाल पहुंची। जहां उन्होंने प्रसाद वितरण में भी हिस्सा लिया। इससे पहले काजोल को बेटे के साथ पंडाल में देखा गया था।
काजोल ने अष्टमी पर दुर्गा मां के दर्शन किए। इस दौरान उनके करीबी उनके साथ नजर आए। काजोल ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
काजोल ने दुर्गा पूजा पंडाल में प्रसाद वितरण में हिस्सा लिया। इस बीच उन्होंने अपनी मां के हाथों से प्रसाद भी खाया।
पंडाल में काजोल अपनी मां तनूजा और बहन तनीषा मुखर्जी के साथ नजर आईं। मां बेटियों के ये तिगड़ी काफी खूबसूरत लग रही है।
काजोल के साथ इस बार पंडाल में जया बच्चन भी नजर आईं। उन्होंने नारंगी और गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी थी।
काजोल की ओर से शेयर की गई तस्वीरों में तनूजा को अपनी बेटी पर प्यार लुटाते भी देखा जा सकता है। ये तस्वीर काफी खूबसूरत है।
काजोल का अष्टमी लुक बेहद ग्रेसफुल लग रहा है। उन्होंने लेमन ग्रीन साड़ी में महफिल लूट ली।
काजोल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। लोग काजोल और उनके परिवार की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।