Ajay Devgn's Upcoming Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक अजय देवगन (Ajay Devgn) 2 अप्रैल के दिन अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 1991 में आई फिल्म 'फूल और कांटे' (Phool Aur Kaante) से अजय देवगन ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस मूवी की सफलता के बाद अजय देवगन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वो इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। अजय देवगन के जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको उनकी आने वाली 6 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' कई फिल्मों के रिकार्ड्स को ध्वस्त कर सकती हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि फिल्म 'भोला 2' की स्क्रिप्ट पर भी काम चल रहा है। इस मूवी में भी अजय देवगन को लीड रोल में बड़े परदे पर देखा जाएगा।
'शैतान' मूवी में अजय देवगन और आर माधवन के साथ जानकी बोदिवाला को अहम रोल में देखा गया था। 'शैतान' को बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के बाद अब इसके सेकंड पार्ट की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
रोहित शेट्टी ने हाल ही में अपने जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म 'गोलमाल 5' की घोषणा की थी। अजय देवगन की इस मूवी अक्षय कुमार की धमाकेदार एंट्री हुई है।
इंद्रा कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म 'धमाल 4' की शूटिंग काफी हद तक पूरी कर ली गई है। अजय देवगन स्टारर यह मूवी 12 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस मूवी में अजय देवगन को अहम रोल में देखा जाएगा।
जगन शक्ति के निर्देशन में बनी इस एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'रेंजर' में देवगन एक फ़ॉरेस्ट रेंजर की भूमिका निभा रहे हैं। यह मूवी 2026 में रिलीज की जा सकती है।