Stars Spotted Today: कूल लुक में स्पॉट हुईं दिशा पाटनी-सुहाना खान, एक दूजे का हाथ पकड़े नजर आए शिल्पा और राज

Stars Spotted Today: बॉलीवुड के कई जाने-माने स्टार्स आज यानी 29 अक्टूबर को स्पॉट हुए। शिल्पा शेट्टी आज अपने पति राज कुंद्रा के साथ नजर आई, तो वहीं दिशा पाटनी और सुहाना खान के कूल लुक को देखने के बाद लोग देखते रह गए। तो चलिए देखते हैं इन स्टार्स की फोटोज।

Authored by: अभयUpdated Oct 29 2025, 22:26 IST
29 अक्टूबर को स्पॉट हुए ये सितारे, देखें फोटोजImage Credit : Varinder Chawla01 / 07

29 अक्टूबर को स्पॉट हुए ये सितारे, देखें फोटोज

बॉलीवुड के कई जाने-माने स्टार्स आज स्पॉट हुए जिनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। इन स्टार्स की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दिशा पाटनी और सुहाना खान आज सिंपल लुक में बेहद हसीन लगीं, तो वहीं शिल्पा शेट्टी के नए लुक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। उर्फी जावेद एक बार फिर अपनी ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सितारे स्पॉट हुए जिनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.

हसीन लगीं मलाइका अरोड़ाImage Credit : Varinder Chawla02 / 07

हसीन लगीं मलाइका अरोड़ा

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज जींस और टॉप पहने नजर आईं। मलाइका अरोड़ा अपने इस लुक में बेहद हसीन लग रही हैं। मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

दमाद के साथ दिखे सुनील शेट्टीImage Credit : Varinder Chawla03 / 07

दमाद के साथ दिखे सुनील शेट्टी

एक्टर सुनील शेट्टी आज अपने दमाद के एल राहुल के साथ इवेंट में नजर आए। सुनील शेट्टी और के एल राहुल की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है।

ब्लैक ड्रेस में नजर आईं दिशा पाटनीImage Credit : Varinder Chawla04 / 07

ब्लैक ड्रेस में नजर आईं दिशा पाटनी

एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज ब्लैक ड्रेस में स्पॉट हुईं। दिशा पाटनी के इस लुक को देखने के बाद फैंस के साथ-साथ ट्रोल्स भी देखते ही रह गए।

चश्मा लगाए दिखीं सुहाना खानImage Credit : Varinder Chawla05 / 07

चश्मा लगाए दिखीं सुहाना खान

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आज अपने नए लुक में नजर आईं। सुहाना खान ने इस दौरान चश्मा लगा रखा था, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।

उर्फी जावेद की ड्रेस ने खींचा ध्यानImage Credit : Varinder Chawla06 / 07

उर्फी जावेद की ड्रेस ने खींचा ध्यान

एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने एक बार फिर अपनी नई ड्रेस से लोगों को हैरान कर दिया। उर्फी जावेद के नए लुक को देखने के बाद ट्रोल्स भी उनकी तारीफ करते नजर आए।

पति के साथ घूमने निकली शिल्पाImage Credit : Varinder Chawla07 / 07

पति के साथ घूमने निकली शिल्पा

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज अपने पति राज कुंद्रा के साथ घूमने निकली। इस दौरान राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!