Netflix Trending in Pakistan: नेटफ्लिक्स पर हर तरह की फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं, जिन्हें भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है। खासकर पाकिस्तान में इन दिनों नेटफ्लिक्स का क्रेज तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। वहां के दर्शक हिंदी फिल्मों और सीरीज को जमकर देख रहे हैं। इस समय रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रही है और टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है। फिल्म की कहानी और दमदार एक्शन लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसके अलावा भी कई पॉपुलर फिल्में और शोज दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं।
एक छोटा सा जंगली जीव और एक शानदार पक्षी अचानक एक-दूसरे के शरीर में बदल जाते हैं। अब दोनों को साथ मिलकर जंगल की सबसे खतरनाक और रोमांचक लड़ाई का सामना करना पड़ता है। ये फिल्म पाकिस्तान में नंबर 1 पर बना हुआ है।
फिल्म एपेक्स एक महिला की कहानी है जो खतरनाक जंगलों में अकेले एडवेंचर पर निकल जाती है लेकिन इसी दौरान वह एक सीरियल किलर के खतरनाक खेल में फंस जाती है, जो उसे अपना आसान शिकार समझता है। पाकिस्तान में इस फिल्म को भी लोग देख रहे हैं।
सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म दो दीवाने शहर में को नेटफ्लिक्स पर पाकिस्तानी खूब देख रहे है। इस फिल्म ने पाकिस्तान में धमाल मचा दिया है।
इस लिस्ट में फिल्म द हंट का नाम शामिल है। पाकिस्तान में ये फिल्म भी ट्रेंड कर रही है। द हंट की कहानी ने सभी का दिल जीत लिया है।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने तो पाकिस्तान में गर्दा उड़ा दिया है। पाकिस्तान में ये फिल्म कई दिनों से ट्रेंड कर रही है। बता दें कि फिल्म धुरंधर ने दुनियाभर में मोटी कमाई की थी। इसके बाद धुरंधर 2 ने भी धमाका कर दिया।