बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। अभी हाल ही में फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने सबके होश उड़ा दिए है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर अब तक की बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है। तो चलिए जानते लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल है।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) लिस्ट में पहले नंबर पर है। फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर 668.80 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
दूसरे नंबर पर शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) का नाम है। फिल्म जवान ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 643.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) का कुल इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 627.02 करोड़ रुपये रहा था।
लिस्ट में चौथे नंबर विक्की कौशल की फिल्म छावा (Chhaava) ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 600.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Animal) का नाम भी लिस्ट में शामलि है। फिल्म एनिमल का कुल कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 556.36 करोड़ रुपये कमाए थे।
सनी देओल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 525.45 करोड़ रुपये कमाए थे। ये फिल्म लिस्ट में 7वें नंबर पर है।
शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) ने लिस्ट में छठे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। फिल्म पठान का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 543.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।