हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। स्टार एक्टर रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल की इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया है कि सभी लोग दंग रह गए हैं। सिनेमाघरों में ये फिल्म छा हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ दिनों बाद मेकर्स इसे ओटीटी पर रिलीज करेंगे। बता दें कि धुरंधर के अलावा भी कई फिल्में ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। आइए नजर डालते है लिस्ट पर...
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 हाल ही में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर जल्द ही रिलीज होने वाली है।
यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म हक हाल ही में रिलीज हुई। जंगली पिक्चर्स की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की। अब ये मूवी ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। ये फिल्म 2 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने तो धमाल ही मचा दिया है। ये फिल्म हर रोज कोई न कोई नया रिकॉर्ड तोड़ रही है। बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 30 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज हो सकती है।
फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' हाल ही में रिलीज हई थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी प्यार दिया। रिपोर्ट्स की मानें को जनवरी में ये मूवी प्राइम पर रिलीज होगी।
धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने भी मोटी कमाई कर ली है फिल्म में धनुष और कृति ने मस्त एक्टिंग की है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म 23 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है।