फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा बेहद कम देखा जाता है कि किसी डायरेक्टर का अपनी फिल्म की हीरोइन पर दिल आ जाए। वहीं ऐसे एक डायरेक्टर हैंआदित्य धर , जो फिल्म करते-करते अपनी ही एक्ट्रेस की आंखों में खो गए। हालांकि यह प्रेम कहानी ज्यादा फिल्मी नहीं है। बल्कि बहुत ही सिम्पल सी है। आदित्य धर ने इस एक्ट्रेस का दिल जीता और अपना जीवनसाथी बना लिया। आइए आपको बताते हैं इनकी रोमांटिक स्टोरी।
यामी गौतम और आदित्य धर की पहली मुलाकात फिल्म उरी के सेट पर हुई थी। आदित्य धर फिल्म में डायरेक्टर थे और यामी मूवी की एक्ट्रेस। दोनों के बीच दोस्ती के रिश्ते से शुरुआत हुई।
आदित्य और यामी दोनों को एक-दूसरे का स्वभाव काफी पसंद आया। जिस तरह से यामी गौतम शांत और प्राइवेट हैं। उसी तरह आदित्य भी अपनी लाइफ को सीक्रेट रखते हैं और सिम्पल लाइफ जीते हैं।
यामी और आदित्य ने अपनी शादी की भनक तक किसी को लगने नहीं दी। दोनों ने चुपके-चुपके शादी रचा ली। यामी हिमाचल की रहने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शादी के लिए अपने गाँव चुना।
यामी और आदित्य ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। यामी ने अपनी मां की साड़ी पहनकर फेरे लिए। बाकी स्टार्स की तरह ज्यादा खर्चा न करते हुए सिम्पल सी शादी की थी। जिसकी हर जगह खूब चर्चा हुई।
यामी और आदित्य दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते हैं। आदित्य धर की धुरंधर के लिए यामी भी काफी प्रमोशन कर रही है। वही एक डायरेक्टर होने के नाते आदित्य भी यामी के काम की सरहाना करते नहीं थकते ।
साल 2024 में कपल ने अपने बेटे वेदाविद का स्वागत किया। दोनों क्यूट से बेटे के मम्मी-पापा हैं ।