धुरंधर ने पठान को मारी पटखनी... 17वें दिन चकनाचूर किए पुष्पा 2-छावा के ये 3 बड़े रिकॉर्ड

Dhurandhar Box Office Record: रणवीर सिंह की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर 17 दिन का सफर पूरा कर चुकी है। पहले दिन से ही इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला शुरू किया था, जो अब तक जारी है। 17वें दिन धुरंधर ने 4 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और पठान, पुष्पा 2 और छावा को धूल चटा दी है।

Authored by: राहुल शर्माUpdated Dec 22 2025, 20:27 IST
17वें दिन भी धुरंधर ने बिखेरा जलवा, पठान-छावा को चटाई धूलImage Credit : Movie Posters01 / 05

17वें दिन भी धुरंधर ने बिखेरा जलवा, पठान-छावा को चटाई धूल

Dhurandhar Box Office Record: रणवीर सिंह की धुरंधर जब सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी तब किसी को अंदाजा नहीं था कि ये इतनी बड़ी हिट हो जाएगी कि छावा-पठान जैसी फिल्में भी पानी मांगने लगेंगी। धुरंधर ने न केवल सबको शांत किया बल्कि ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड तोड़ डाले जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं था। 17वें दिन भी धुरंधर का जलवा कायम रहा और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। धुरंधर ने 17वें दिन पठान, छावा और पुष्पा 2 के 4 बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। आइए आपको इनके बारे में जानकारी देते हैं।

Pushpa 2 भी खा गई धुरंधर के सामने मातImage Credit : Movie Posters02 / 05

Pushpa 2 भी खा गई धुरंधर के सामने मात

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने अपने तीसरे संडे को 26 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। धुरंधर ने 3rd संडे को इससे ज्यादा कमाई की है और पुष्पा 2 को धूल चटा दी है। धुरंधर ने 17वें दिन 40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Chhaava को पछाड़कर धुरंधर ने बनाया शॉकिंग रिकॉर्डImage Credit : Movie Posters03 / 05

Chhaava को पछाड़कर धुरंधर ने बनाया शॉकिंग रिकॉर्ड

बॉलीवुड में छावा ही वो फिल्म थी जिसने 3rd संडे को 24 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करके बिगेस्ट थर्ड संडे का खिताब अपने नाम किया था। धुरंधर ने इसको भी मात दे दी है और बॉलीवुड की वो बिगेस्ट मूवी बन गई है जिसने तीसरे संडे को इतना बड़ा आंकड़ा दर्ज कराया है।

Dhurandhar बनी बिगेस्ट स्पाई थ्रिलर, पठान रह गई पीछेImage Credit : Movie Posters04 / 05

Dhurandhar बनी बिगेस्ट स्पाई थ्रिलर, पठान रह गई पीछे

17 दिनों में धुरंधर ने अपने खाते में 579 करोड़ रुपये जोड़े हैं और बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्पाई थ्रिलर का खिताब अपने नाम कर लिया है। धुरंधर ने ये खिताब पठान को पछाड़कर अपने नाम किया है, जिसकी कुल कमाई 543 करोड़ रुपये थी। धुरंधर अब बॉलीवुड की बिगेस्ट स्पाई थ्रिलर बन चुकी है।

Dhurandhar ने तीसरे वीकेंड में की 99 करोड़ की कमाईImage Credit : Movie Posters05 / 05

Dhurandhar ने तीसरे वीकेंड में की 99 करोड़ की कमाई

फिल्म धुरंधर ने तीसरे वीकेंड में 99 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। इस फिल्म ने ऐसा करके छावा को पछाड़ दिया है, जिसने अपने तीसरे वीकेंड में 60 करोड़ रुपये कमाए थे। इसी के साथ धुरंधर बॉलीवुड की वो फिल्म बन गई है, जिसने तीसरे वीकेंड में सबसे ज्यादा रुपये कमाए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!