All Time Opener: 'धुरंधर 2' ने चटाई 'जवान' को धूल, चकनाचूर हुआ 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड

Top Opener All Time: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज होते ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 अब तक ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल है।

Authored by: अभयUpdated Mar 20 2026, 17:32 IST
इन फिल्मों ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, देखें लिस्टImage Credit : IMDb01 / 08

इन फिल्मों ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, देखें लिस्ट

बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज होने के बाद बड़े पर्दे पर गदर काट दिया है। फिल्म धुरंधर 2 की पहले दिन की कमाई ने सभी को हैरान कर दिया है। इसी के साथ फिल्म धुरंधर 2 अब तक पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है। अभी तक इस लिस्ट में पहले नंबर पर शाहरुख खान का जवान का नाम था। तो चलिए देखते हैं ये पूरी लिस्ट जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

धुरंधर 2 (Dhurandhar The Revenge)Image Credit : IMDb02 / 08

धुरंधर 2 (Dhurandhar The Revenge)

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar The Revenge) लिस्ट में पहले स्थान पर है। फिल्म धुरंधर 2 ने पहले दिन हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

​जवान (Jawan)Image Credit : IMDb03 / 08

​जवान (Jawan)

लिस्ट में दूसरे नंबर पर शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) का नाम है। फिल्म जवान ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

​पुष्पा 2 (Pushpa 2)Image Credit : IMDb04 / 08

​पुष्पा 2 (Pushpa 2)

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। फिल्म पुष्पा 2 ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 72 करोड़ रुपये कमाए थे।

एनिमल (Animal)Image Credit : IMDb05 / 08

एनिमल (Animal)

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Animal) ने ओपनिंग डे पर 63.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म लिस्ट में चौथे नंबर पर है।

पठान (Pathaan)Image Credit : IMDb06 / 08

पठान (Pathaan)

फिल्म पठान (Pathaan) लिस्ट में 5वें स्थान पर है। शाहरुख खान की इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 57 करोड़ रुपये कमाए थे।

​स्त्री 2 (Stree 2)Image Credit : IMDb07 / 08

​स्त्री 2 (Stree 2)

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) ने ओपनिंग डे पर 55.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म स्त्री 2 लिस्ट में छठे स्थान पर है।

केजीएफ 2 (KGF 2)Image Credit : IMDb08 / 08

केजीएफ 2 (KGF 2)

साउथ के जाने-माने स्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 (KGF 2) इस लिस्ट में 7वें नंबर पर है। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 53.95 करोड़ रुपये कमाए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!