2026 में 'कमाऊ पूत' साबित हुईं ये 6 फिल्में, 'धुरंधर 2' ने मिट्टी में मिला दिए सारे रिकॉर्ड

Highest grossing Indian films released in 2026: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' से लेकर प्रभास की 'द राजा साब' सहित कई फिल्मों को एक हफ्ते के अंदर धूल चटाकर 'धुरंधर 2' ने पहले दिन स्थान पर कब्जा कर लिया है। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Mar 26 2026, 19:38 IST
5 फिल्मों को मात देकर 'धुरंधर 2' ने पहले स्थान पर किया कब्जा...Image Credit : Instagram01 / 07

5 फिल्मों को मात देकर 'धुरंधर 2' ने पहले स्थान पर किया कब्जा...

Highest grossing Indian films released in 2026: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। खास बात यह है कि रिलीज के बाद से ही 'धुरंधर 2' की कमाई दुनिया भर में रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इस फिल्म के कलेक्शन क देखकर निर्माताओं के अंदर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। 7 दिनों में यह फिल्म 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर साल 2026 में रिलीज हुई कई फिल्मों के रिकार्ड्स को ध्वस्त करने में सफल रही है। आइए 2026 में अब तक ग्लोबल मार्किट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट पर डालें एक नजर...

धुरंधर: द रिवेंजImage Credit : Instagram02 / 07

धुरंधर: द रिवेंज

रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1006 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। साल 2026 में पहले हफ्ते के अंदर 'धुरंधर 2' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अब तक की पहली फिल्म बन गई है।

बॉर्डर 2Image Credit : Instagram03 / 07

बॉर्डर 2

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। इस मूवी का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 464.50 करोड़ रुपये रहा था।

मन शंकर वर प्रसाद गारूImage Credit : Instagram04 / 07

मन शंकर वर प्रसाद गारू

चिरंजीवी, वेंकटेश और नयनतारा स्टारर 'मन शंकर वर प्रसाद गारू' को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस मूवी ने ग्लोबल मार्किट में 300 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

द राजा साबImage Credit : Instagram05 / 07

द राजा साब

मारुती के निर्देशन में बनी साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' का दुनिया भर में कलेक्शन 208.38 करोड़ रुपये रहा। यह मूवी फ्लॉप साबित हुई थी।

अनगनगा ओका राजूImage Credit : Instagram06 / 07

अनगनगा ओका राजू

नवीन पोलिशेट्टी और मीनाक्षी चौधरी की जोड़ी को फैन्स ने ऑनस्क्रीन पसंद किया था। साल 2026 में इस मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

पराशक्तिImage Credit : Instagram07 / 07

पराशक्ति

सिवकार्थिकेयन, रवि मोहन, अथर्व और श्रीलीला स्टारर 'पराशक्ति' भी दुनिया भर में कमाई कर 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई थी। इस मूवी को सुधा कोंगारा ने डायरेक्ट किया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!