देश

राहुल गांधी ने बताया बीजेपी का अपना पसंदीदा नेता, वजह जानकर हो चौंक जाएंगे आप!

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम के 'Ask Me Anything' सेशन में बीजेपी के अपने पसंदीदा नेता का नाम बताते हुए सबको चौंका दिया। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पसंद हैं, क्योंकि उन्होंने उनके साथ लंबे समय तक काम किया है और वे मिलिट्री हिस्ट्री के अच्छे जानकार हैं।

Image

जेपी में किस नेता को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं राहुल गांधी? खुद लिया नाम। Congress X handle

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के अपने पसंदीदा नेता के सवाल का जवाब दिया। राहुल गांधी ने ऐसे नेता का नाम लिया, जिसने सभी लोगों को चौंका दिया। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने राहुल गांधी से पूछा कि बीजेपी से आपका पसंदीदा राजनेता कौन है? इसका जवाब देते हुए राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी में अगर कोई नेता उन्हें पसंद है तो वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

उन्होंने कहा, "कैप्टन अमरिंदर सिंह. उनके साथ मैंने बहुत काम किया है. वो बहुत कूल हैं. साथ ही वे मिलिट्री हिस्ट्री में एक्सपर्ट हैं. इसलिए मैं उनको काफी पसंद करता हूं.' आखिर में वे एक हल्की सी स्माइल के साथ कहते हैं- हेलो अंकल अमरिंदर। कैप्टन अमरिंदर सिंह दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं। वे पहले कांग्रेस पार्टी में ही थे. लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं।

बता दें कि अमरिंदर सिंह ने 2021 में कांग्रेस छोड़ दी थी। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने 27 अक्टूबर 2021 को अपनी नई पार्टी Punjab Lok Congress बनाई। इसके बाद 19 सितंबर 2022 को अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय कर वे आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

राहुल गांधी का दिखा डॉग लव

राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर Ask Me Anything सेशन शुरू किया था. उन्होंने कहा था कि इसमें छात्र और Gen-Z उनसे जो भी सवाल करेंगे, वो उसका जवाब इंस्टाग्राम स्टोरी में देंगे।इसमें उनसे डॉग लव के बारे में भी सवाल किया गया था। उन्होंने कहा कि जानवरों को पृथ्वी पर बराबर सम्मान के साथ रहने का हक है।

इसमें उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी के डॉग नूरी को भी दिखाया. राहुल ने कहा कि मैंने नूरी के साथ वीडियो बनाया है, इसपर वो गुस्सा होंगी. लेकिन कोई बात नहीं मैनेज कर लिया जाएगा।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article