बॉलीवुड के फेमस एक्टर में से एक धर्मेंद्र को हीमैन के नाम से भी जाना जाता है। एक्टर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है। आज भी लोग उनकी पुरानी फिल्मों को देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इस लिस्ट में शोले, चुपके चुपके, सीता और गीता और जॉनी मेरा नाम शामिल हैं। आज हम आपको धर्मेंद्र से जुड़ा एक किस्सा बताने वाले हैं। ये किस्सा सुनकर आपको भी हैरानी होगी। चलिए जानते हैं क्या है वो किस्सा।
बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने अपने लाइफ में कई बेहरतीन फिल्में दी है। एक्टर ने अपने करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
धर्मेंद्र बॉलीवुड के सबसे मशहूर एक्टर में से एक हैं। वे अपने बेहतरीन एक्टिंग और गुड लुक्स के लिए जाने जाते हैं। एक समय ऐसा भी था जब एक्टर अपनी शराब पीने की आदत के लिए भी जाने जाते थे।
कई लोगों ने उन्हें 'बॉलीवुड का सबसे बड़ा शराबी' नाम दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने शराब के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। एक्टर ने मौसमी चटर्जी के साथ अपनी फिल्मों के सेट से एक किस्सा भी शेयर किया था।
एक्टर ने बताया कि उन्हें मौसमी ने एक बार फिल्म के सेट पर चुपके से बीयर पीते हुए पकड़ लिया था। एक्टर ने कहा था-"एक दिन दोपहर को मुझे बीयर पीने का मन हुआ। मैंने प्रोडक्शन टीम से कहा कि बीयर को झागदार बना दें ताकि यह लस्सी जैसी लगे।
जब मौसमी ने मुझे पीते हुए देखा, तो उन्होंने पूछा, 'ऐ, धर्मेंद्र, यह क्या पीता है?' मैंने झूठ बोला और कहा कि यह लस्सी है। वह जानती थी कि मैं झूठ बोल रहा हूँ। इसलिए उसने मुझसे पूछा, 'अच्छा, थोड़ी मुझे भी देना।' मैं जोर से हंसने लगा और मैं बता दिया कि मैं बीयर पी रहा था। बीयर पीने से कुछ नहीं होता।"
धर्मेंद्र ने बताया कि शोले के सेट पर जिम नाम का एक आदमी था। जिम कैमरामैन के तौर पर काम करता था
एक्टर ने बताया जिम को अपने साथ बीयर की बोतलें रखने की आदत थी। ब्रेक के दौरान एक्टर उसके पीछे बैठकर उसके स्टॉक से शराब पीता थे।