दुनिया

लॉस एंजिल्स में हेलीकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, ठीक पहले हुआ था एक और बड़ा हादसा

हादसे के कारण पार्किंग में खड़ी चार गाड़ियों और दो स्टोरेज कंटेनरों में आग लग गई, जिसे मंगलवार शाम तक बुझा लिया गया। हेलीकॉप्टर पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो चुका है।

Image

लॉस एंजिल्स में हेलिकॉप्टर क्रैश

Photo : AP

Helicopter crash in Los Angeles- लास एंजिल्स में मंगलवार को एक दर्दनाक दुर्घटना में एक हेलीकॉप्टर पार्किंग लॉट में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उसी दिन शहर में हुए एक अन्य भीषण बस हादसे के स्थान के पास ही हुआ। लास एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट (LAFD) के प्रवक्ता कैप्टन ब्रैंडन सिल्वरमैन के अनुसार हेलीकॉप्टर एक बड़ी एक-मंजिला इमारत के पार्किंग लॉट में खड़े वाहनों के ऊपर या उनके ठीक पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

चार गाड़ियों और दो स्टोरेज कंटेनरों में आग लगी

हादसे के कारण पार्किंग में खड़ी चार गाड़ियों और दो स्टोरेज कंटेनरों में आग लग गई, जिसे मंगलवार शाम तक बुझा लिया गया। हेलीकॉप्टर पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो चुका है। हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कम से कम एक व्यक्ति की मौत पार्किंग लॉट में बाहर रहने के दौरान हुई। बचाव दल मलबे को हटाकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि दुर्घटना के वक्त हेलीकॉप्टर के अंदर कुल कितने लोग सवार थे। हादसे की जगह पर 50 से अधिक दमकलकर्मियों ने राहत और बचाव कार्य चलाया।

जांच एजेंसियों का कदम

दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। हेलीकॉप्टर क्रैश से कुछ ही समय पहले शहर में एक और भयानक सड़क हादसा हुआ था। एक तेज रफ्तार SUV कार एमटीए (MTA) सिटी बस के किनारे से जा टकराई, जिससे SUV का आधा हिस्सा बस में जा घुसा। इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी और छह अन्य लोग घायल हो गए थे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article