बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती है। अभी हाल ही में खबर सामने आई है कि दीपिका पादुकोण ने प्रेगनेंसी अनाउंसमेंट के बाद फिल्म किंग की शूटिंग शुरू कर दी है। लेकिन ऐसा करने वाली दीपिका पादुकोण पहली एक्ट्रेस नहीं है। दीपिका पादुकोण से पहले भी कई एक्ट्रेसेस प्रेगनेंसी अनाउंसमेंट के बाद फिल्मों की शूटिंग करती नजर आई है। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में किन-किन स्टार्स का नाम शामिल है।
एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म आर्टिकल 370 की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थी। एक्ट्रेस जब फिल्म की स्क्रीनिंग पर आईं थी तब उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था।
एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) अब इस दुनिया में नहीं हैं। श्रीदेवी ने कई फिल्मों के दौरान अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। श्रीदेवी फिल्म जुदाई के दौरान प्रेग्नेंट थी।
एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म वीरे दी वेडिंग के दौरान प्रेग्नेंट थी। करीना कपूर ने इस दौरान कोई ब्रेक नहीं लिया था।
एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी पहली फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन के दौरान प्रेग्नेंट थी। लेकिन आलिया भट्ट ने इस दौरान भी बिना ब्रेक लिए जमकर मेहनत की थी।
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) दूसरी बार मां बनने वाली हैं।एक्ट्रेस प्रेगनेंसी के दिनों में फिल्म किंग के सेट पर काम करने लिए वापस आ गई है। इससे पहले दीपिका जब पहली बार मां बनने वाली थी तब उन्होंने फिल्म कल्कि 2898Ad की शूटिंग की थी।