'छावा'-'एनिमल' सहित इन 7 फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स का मोर बना देगी 'वॉर 2', करोड़ों में खेलंगे ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर

War 2 Will Break These Movies BO Records: 'वॉर 2' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के अंदर इस मूवी को बड़े परदे पर देखने की बेताबी और बढ़ गई है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की यह मूवी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर देगी।

Authored by: Lalit KumarUpdated Jul 25 2025, 11:32 IST
इन फिल्मों के रिकार्ड्स को तोड़ देगी 'वॉर 2'Image Credit : Pics Credit: Google01 / 09

इन फिल्मों के रिकार्ड्स को तोड़ देगी 'वॉर 2'

War 2 Will Break These Movies BO Records: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर ऋतिक रोशन और साउथ स्टार जूनियर एनटीआर की स्पाई ड्रामा 'वॉर 2' का ट्रेलर आज मेकर्स ने जारी कर दिया है। मूवी का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस ट्रेलर को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि ये बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में सफल रहेगी। 'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस पर 'छावा'-'एनिमल' सहित बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्मों के रिकॉर्ड्स को धूल चटा सकती है। आइए देखें ये लिस्ट...

जवानImage Credit : Pics Credit: Google02 / 09

जवान

एटली कुमार के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है। इस मूवी का भारत में लाइफटाइम बिजनेस 761.98 करोड़ रुपये रहा था।

स्त्री 2Image Credit : Pics Credit: Google03 / 09

स्त्री 2

दूसरे नंबर पर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' आती है। इस मूवी का कलेक्शन 740.28 करोड़ रुपये था। यह मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

छावाImage Credit : Pics Credit: Google04 / 09

छावा

विक्की कौशल ने लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई थी, जिन्हें 'छावा' के नाम से भी जाना-जाता था। फिल्म ने भारत में 708.5 करोड़ रुपये कमाए थे।

एनिमलImage Credit : Pics Credit: Google05 / 09

एनिमल

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल सहित कई कलाकर नजर आए थे। इस मूवी का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन 662.33 करोड़ रुपये था।

पठानImage Credit : Pics Credit: Google06 / 09

पठान

शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' के जरिए काफी समय के बाद बड़े परदे पर कमबैक किया था। यह मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसने इंडिया में 654.28 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की थी।

गदर 2Image Credit : Pics Credit: Google07 / 09

गदर 2

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने भी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। इस मूवी का कलेक्शन 625.54 करोड़ रुपये रहा था। यह मूवी लोगों को काफी पसंद आई थी।

दंगलImage Credit : Pics Credit: Google08 / 09

दंगल

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 538.03 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। यह मूवी इस लिस्ट में 7वें स्थान पर है।

वॉर 2Image Credit : Pics Credit: Google09 / 09

वॉर 2

ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। ट्रेलर देखने के बाद लग रहा है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर इन 7 फिल्मों के रिकार्ड्स को मात दे सकती है। (नोट: ये सभी पिक्स गूगल से ली गई हैं।)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!