These Stars Become Joke On Social Media For Lime Light: बॉलीवुड और टीवी स्टार हो या फिर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, हर कोई लाइमलाइट का भूखा रहता है। लेकिन कई बार लाइमलाइट और फॉलोअर्स की चाहत इन सितारों से उल-जलूल काम करवा देती है। वहीं आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसे सितारों से रूबरू कराएंगे, जो लाइमलाइट के खातिर अपना ही मजाक बनवा बैठे। इस लिस्ट में राखी सावंत से लेकर चंद्रिका दीक्षित तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन स्टार्स पर-
'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम और वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। जहां पहले उन्होंने अपने पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। वहीं अब चंद्रिका दीक्षित को एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा जा रहा है, जिसके साथ आज उन्होंने शादी के जोड़े में फोटोज भी शेयर की हैं। हालांकि इस चीज के लिए वह जमकर ट्रोल हो रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा भी लाइमलाइट के लिए कई बार विवादों में रही हैं। राखी सावंत के एक्स पति को कभी उन्होंने राखी बांधी तो कभी उनके साथ ही डेट पर गईं। वहीं ब्रेस्ट इंप्लांट हटवाने के बाद शर्लिन चोपड़ा जगह-जगह अपना सिलिकॉन लेकर पहुंचीं, जिसके लिए उनका खूब मजाक बना।
राखी सावंत को अक्सर लाइमलाइट के लिए विवादों में देखा गया है। वह अपने विवादित लुक और बयानों के कारण खूब सुर्खियां बटोरती हैं। यहां तक कि राखी सावंत की निजी जिंदगी पर भी सोशल मीडिया में जमकर खिल्ली उड़ी थी।
यू-ट्यूब अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक भी अक्सर व्यूज और लाइमलाइट के लिए विवादों में नजर आते हैं। यहां तक कि अरमान मलिक की चौथी शादी की खबर भी सामने आई थी। वहीं अब पायल मलिक ने लाइमलाइट के लिए सौतेले बेटे से जलन करनी शुरू कर दी है।
उर्फी जावेद ने लाइमलाइट में रहने के लिए खूब अजीबों-गरीब आउटफिट पहने थे। उनके आउटफिट के लिए उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जाता था। हालांकि इस चीज से उर्फी जावेद को जमकर फॉलोअर्स मिले।
आकांक्षा चमोला बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। कभी उन्हें उनके डांस वीडियो के लिए ट्रोल किया जाता है तो कभी वह अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में आकांक्षा चमोला अपने को-स्टार कुंवर अमर सिंह और अली हसन संग कोजी होने के लिए ट्रोल हुई थीं।
मशहूर मॉडल व एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी भी लाइमलाइट में रहने के लिए बहुत बार विवाद मोल ले चुकी हैं। उन्हें अक्सर अजीबों-गरीब आउटफिट में देखा जाता है। यहां तक कि उन्होंने सुर्खियों के लिए क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव पर आरोप लगाया था कि क्रिकेटर उन्हें खूब मैसेज करते थे।