बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सनी देओल की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में धमाल मचा दिया है। जिसके बाद माना जा रहा है बॉर्डर 2 बॉलीवुड की कई मूवीज के ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों के नाम शामिल हैं।
एक्टर शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। फिल्म जवान ने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
रणबीर कपूर और बॉबी देओल की लीड रोल वाली फिल्म एनिमल (Animal) ने ओपनिंग डे पर 63.80 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान (Pathaan) का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। फिल्म पठान ने 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) ने ओपनिंग डे पर 55.40 करोड़ कमाए थे। फिल्म को लिस्ट में चौथे नंबर पर जगह मिली है।
5वें नंबर पर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वार (War) का नाम है। फिल्म वॉर 2 ने ओपनिंग डे पर 53.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर (Happy New Year) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 44.97 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म लिस्ट में छठे स्थान पर है।
सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) का नाम लिस्ट में 7वें नंबर पर है। फिल्म टाइगर 3 का ओपनिंग डे कलेक्शन 44.50 करोड़ रुपये रहा था।