2026 Hit Movies: बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने उड़ाया गर्दा, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले

2026 Hit Movies: साल 2026 की शुरुआत में ही बॉलीवुड की कई फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई की। इन मूवीज को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। इस लिस्ट में बॉर्डर 2 से लेकर मर्दानी 3 तक के नाम शामिल है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

Authored by: कुमार सरसUpdated Mar 6 2026, 14:53 IST
बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने उड़ाया गर्दाImage Credit : Movie pics01 / 06

बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने उड़ाया गर्दा

साल 2026 की शुरुआत में ही बॉलीवुड ने जबरदस्त धमाल मचा दिया। कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और दर्शकों का खूब प्यार बटोरा। इस लिस्ट में सबसे आगे 'बॉर्डर 2' है, जिसमें वरुण धवन की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हुई और फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा कमाए। 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी ने एक बार फिर एक्शन से धूम मचाई और यह भी हिट साबित हुई। आइए नजर डालते है पूरी लिस्ट पर...

बॉर्डर 2 Image Credit : Movie pics02 / 06

बॉर्डर 2

सनी देओल की 'बॉर्डर 2') बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 दिनों में भारत में 326.9 करोड़ रुपये से अधिक का नेट कलेक्शन किया है।

वरुण धवन की एक्टिंग Image Credit : Movie pics03 / 06

वरुण धवन की एक्टिंग

फिल्म बॉर्डर 2 में वरुण धवन ने शानदार एक्टिंग की। लोगों ने वरुण की अदाकारी की खूब तारीफ की। वरुण धवन ने सभी का दिल जीत लिया।

मर्दानी 3Image Credit : Movie pics04 / 06

मर्दानी 3

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने भारत में लगभग 50 करोड़ रुपये से अधिक का नेट कलेक्शन किया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 75 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है।

ओ रोमियोImage Credit : Movie pics05 / 06

ओ रोमियो

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की मच अवेटेड फिल्म ओ'रोमियो हाल ही में रिलीज हुई है। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है।

इक्कीसImage Credit : Movie pics06 / 06

इक्कीस

इस लिस्ट में फिल्म इक्कीस का नाम शामिल है। धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!