Times Group MD Vineet Jain on Daayra: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ (Daayra) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसकी चर्चा तेज है और अब फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। नेशनल अवॉर्ड विजेता डायरेक्टर मेघना गुलजार की यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले मेकर्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी, जिसमें टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन (Vineet Jain) ने फिल्म दायरा को लेकर बड़ी बात कही है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने क्या कहा... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Sach Ka Daayra Song: ‘दायरा’ के गाने की पहली झलक आई सामने, फैंस हुए एक्साइटेड)
टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने दायरा को लेकर कह दी बड़ी बात
टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने कहा कि सिनेमा अक्सर सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं होता। दमदार कहानियां लाखों लोगों तक पहुंच सकती हैं और लोगों के बीच बातचीत शुरू कर सकती हैं। विनीत जैन ने फिल्म दायरा की कहानी को बिल्कुल सही बताया और कहा कि यह फिल्म असली जिंदगी से जुड़ी हुई है और कई परेशान करने वाले सवाल उठाती है। टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर कहा, 'कहानियां, खासकर सिनेमा, लाखों लोगों तक पहुंचने और उनके सोचने के तरीके पर असर डालने का एक बहुत ताकतवर जरिया हैं। हमारे लिए फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं हैं, बल्कि यह लोगों और समाज से जुड़ने का एक मजबूत जरिया हैं।' विनीत जैन ने यह भी बताया कि पहली बार ‘दायरा’ की कहानी सुनते ही उन्हें इसमें क्या पसंद आया। उन्होंने कहा, 'जब मैंने पहली बार ‘दायरा’ की कहानी सुनी, तो मुझे यह बिल्कुल सही लगी।' उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि यह असली जिंदगी से जुड़ी हुई है। उनका मानना है कि ‘दायरा’ ऐसी फिल्म है जो सिनेमाघर से बाहर निकलने के बाद भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर सकती है। फिल्म के असर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'यह असली जिंदगी से जुड़ी है और वह दमदार सिनेमा बनाती हैं। यह कई परेशान करने वाले सवाल उठाती है और लोगों को सोचने पर मजबूर करेगी।'
टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने आगे कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि जब कई लोग सिनेमाघर से बाहर निकलेंगे, तो ये परेशान करने वाले सवाल उनके दिमाग में बने रहेंगे।”फिल्म बनाने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा, “इन सवालों पर बातचीत होगी, बहस होगी और लोग अपनी बात रखेंगे। फिल्म बनाने की यह भी एक बड़ी वजह थी।” बताते चलें कि नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं फिल्ममेकर मेघना गुलजार की ‘दायरा’ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में करीना कपूर खान DCP अजूनी कोहली और पृथ्वीराज सुकुमारन DCP रमन कुमार के रोल में हैं। फिल्म की कहानी दो पुलिस अफसरों के आसपास घूमती है, जो न्याय तो चाहते हैं, लेकिन उनका तरीका अलग है।
