बेहिसाब धनलाभ को ये 5 राशियां रहें तैयार, बुध बदलने जा रहे हैं अपनी चाल

Budh Krantivrutt Parivartan 2026: ग्रहों के राजकुमार 17 सितंबर से अपनी चाल बदलेंगे और दक्षिण की ओर चलने लगेंगे। बुध की चाल में परिवर्तन से कुछ राशि वालों को बड़ा लाभ होने की पूरी उम्मीद है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Authored by: Mohit TiwariUpdated Sep 16 2026, 19:55 IST
चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत01 / 07

चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत

Budh Krantivrutt Parivartan 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध 17 सितंबर 2026 की सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर क्रांतिवृत्त परिवर्तन करेंगे। इस दौरान बुध दक्षिण दिशा की ओर यानी दक्षिण क्रांति में चले जाएंगे। उस समय बुध अपनी राशि कन्या में मौजूद रहेंगे। इसके बाद 26 सितंबर को बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे और करीब 5 नवंबर तक दक्षिण क्रांति में रहने के बाद उत्तर दिशा की ओर बढ़ेंगे। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, लेखन, कम्युनिकेशन, गणना और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है। क्रांति परिवर्तन को भी बुध के प्रभाव में बदलाव लाने वाली स्थिति माना जाता है। ऐसे में 17 सितंबर से शुरू होने वाला यह चरण खास तौर पर करियर, व्यापार, पढ़ाई, कम्युनिकेशन और आर्थिक फैसलों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। मेदिनी ज्योतिष में बुध के क्रांति परिवर्तन को व्यापारिक गतिविधियों और आर्थिक उतार-चढ़ाव से भी जोड़कर देखा जाता है। इस दौरान मिथुन, कन्या, वृषभ, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए समय खास तौर पर शुभ रहने के संकेत हैं। इन राशियों को बुध की मजबूत स्थिति और राशि आधारित गोचर से करियर, धन, शिक्षा और व्यापार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

​वृषभ राशि​02 / 07

​वृषभ राशि​

वृषभ राशि के लिए बुध का यह परिवर्तन आर्थिक मामलों और परिवार से जुड़े विषयों में लाभ दे सकता है। बुध और शुक्र के बीच मित्रता होने से इस राशि पर बुध की स्थिति का अनुकूल असर देखा जा सकता है। नौकरी में आय बढ़ने का मौका मिल सकता है। कारोबार में कोई ऐसी डील सामने आ सकती है जिससे भविष्य में अच्छा लाभ मिले। निवेश से जुड़े पुराने फैसलों का फायदा मिल सकता है। परिवार में आपकी बात को महत्व मिलेगा और आपकी वाणी किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा कराने में भूमिका निभा सकती है। बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं और भगवान गणेश को दूर्वा तथा मोदक का भोग लगाएं।

​मिथुन राशि​03 / 07

​मिथुन राशि​

मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं। ऐसे में बुध का क्रांतिवृत्त परिवर्तन आपके लिए खास प्रभाव लेकर आएगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नया मौका मिल सकता है। इंटरव्यू, मीटिंग या किसी महत्वपूर्ण बातचीत में आपकी बात का असर बढ़ेगा। मीडिया, मार्केटिंग, लेखन, डिजिटल काम और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए नए प्रोजेक्ट सामने आ सकते हैं। बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट मिलने और पुराने संपर्कों से लाभ की स्थिति बन सकती है। इनकम बढ़ाने का कोई नया आइडिया काम कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई और याददाश्त के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। बुधवार को गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

​कन्या राशि​04 / 07

​कन्या राशि​

कन्या राशि बुध की अपनी राशि होने के साथ उसकी उच्च राशि भी है। 17 सितंबर को दक्षिण क्रांति के समय बुध कन्या में ही रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए यह बदलाव विशेष महत्व रखता है। कामकाज में प्लानिंग मजबूत होगी और लंबे समय से अटकी योजनाओं को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की चर्चा शुरू हो सकती है। व्यापारियों को पुराने संपर्कों से फायदा मिलेगा और अटकी हुई बातचीत किसी नतीजे तक पहुंच सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिया गया फैसला फायदा देगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। बुधवार को हरी मूंग का दान करें और गणेश जी को हरी दूर्वा अर्पित करें।

​तुला राशि​05 / 07

​तुला राशि​

17 सितंबर को दक्षिण क्रांति शुरू होने के बाद 26 सितंबर को बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में तुला राशि वालों के लिए सितंबर के आखिरी सप्ताह से बुध का प्रभाव और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाएगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे और नेटवर्किंग मजबूत होगी। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो नए विकल्प सामने आ सकते हैं। बिजनेस में पार्टनरशिप या नए कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत हो सकती है। विदेश से जुड़े प्रोजेक्ट, उच्च शिक्षा और लंबी दूरी की यात्रा से जुड़े काम भी आगे बढ़ सकते हैं। आपकी सबसे बड़ी ताकत इस दौरान कम्युनिकेशन रहेगी। बातचीत के जरिए आर्थिक फायदा मिलने और रुका हुआ पेमेंट आने की स्थिति बन सकती है। बुधवार को भगवान विष्णु और गणेश जी की पूजा करें तथा हरी मूंग का दान करें।

​कुंभ राशि​06 / 07

​कुंभ राशि​

कुंभ राशि वालों के लिए बुध का यह परिवर्तन बुद्धि, शिक्षा और रचनात्मकता से जुड़े मामलों में अच्छा परिणाम दे सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों का फोकस बेहतर रहेगा। नई स्किल सीखने और किसी तकनीकी या रिसर्च आधारित विषय पर काम करने का अच्छा मौका मिल सकता है। शेयर मार्केट या दूसरे निवेश से जुड़े लोगों को नए अवसर दिखाई दे सकते हैं, हालांकि बिना जानकारी के जोखिम लेने से बचना बेहतर रहेगा। लेखन, डिजिटल मीडिया, शिक्षा, रिसर्च और क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। लव रिलेशनशिप्स में भी बातचीत के जरिए स्थिति बेहतर हो सकती है। बुधवार को गणेश मंदिर में दूर्वा और हरे फल चढ़ाएं और विद्यार्थियों को पढ़ाई की सामग्री दान करें।

​डिसक्लेमर​07 / 07

​डिसक्लेमर​

यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!