​मराठी मुलगी बनकर शिल्पा शेट्टी ने किया बप्पा का विसर्जन, नव्वारी साड़ी में बेटी संग की ट्विनिंग​

शिल्पा शेट्टी ने गणेश विसर्जन के मौके पर मराठी अंदाज को बेहद खूबसूरती से अपनाया। पीली नव्वारी साड़ी, पारंपरिक गहने और बेटी संग ट्विनिंग उनके पूरे लुक को खास बना रही थी। देखें खास तस्वीरें यहां -

Authored by: Avni BagrolaUpdated Sep 16 2026, 12:09 IST
पीली नव्वारी साड़ी में शिल्पाImage Credit : Zoom Tv01 / 07

पीली नव्वारी साड़ी में शिल्पा

शिल्पा ने चमकीले पीले रंग की पारंपरिक नव्वारी साड़ी पहनी, जिस पर गुलाबी और हरे रंग की खूबसूरत किनारी नजर आ रही है। गणेश विसर्जन के हिसाब से शिल्पा और उनकी बेटी की साड़ी एकदम ही परफेक्ट लगी।

मराठी अंदाज की साड़ी ड्रेपिंगImage Credit : Zoom Tv02 / 07

मराठी अंदाज की साड़ी ड्रेपिंग

साड़ी पहनने का पारंपरिक अंदाज उनके पूरे लुक को बिल्कुल महाराष्ट्रीयन रंग दे रहा है। शिल्पा के सोशल मीडिया पर डांस करते हुए कई वायरल वीडियोज हैं।

पारंपरिक हार ने खींचा ध्यानImage Credit : Zoom Tv03 / 07

पारंपरिक हार ने खींचा ध्यान

गले में पहना हुआ सुनहरा हार लुक का खास आकर्षण है। इसके साथ उन्होंने पारंपरिक आभूषणों को खूबसूरती से जोड़ा।

नाक की नथImage Credit : Zoom Tv04 / 07

नाक की नथ

शिल्पा के चेहरे पर सजी पारंपरिक नथ उनके मराठी रूप को और निखार रही है।

बन हेयरस्टाइलImage Credit : Zoom Tv05 / 07

बन हेयरस्टाइल

बालों का बन भी साड़ी के साथ बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। त्योहार के लिए शिल्पा की बिटिया संग पति और बेटे ने भी मैचिंग कपड़े पहने थे।

गुलाबी चूड़ियों का मेलImage Credit : Zoom Tv06 / 07

गुलाबी चूड़ियों का मेल

हाथों में गुलाबी चूड़ियां और साड़ी की गुलाबी किनारी एक-दूसरे के साथ अच्छी तरह मेल खा रही हैं।

ऐसा था पूरा लुकImage Credit : Zoom Tv07 / 07

ऐसा था पूरा लुक

साड़ी, ज्वेलरी से लेकर मेकअप, हेयर सब कुछ शिल्पा के लुक में एकदम ही सुपरहिट लगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!