Bollywood Movies Opening Day Collection: सलमान खान की फिल्म सिकंदर कल यानी 30 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने ओपनिंग डे पर 30.06 करोड़ रुपये कमाए है। लेकिन इसके बाद भी सलमान खान की सिकंदर बॉलीवुड की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल नहीं हो पाई। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड की किन-किन फिल्मों ने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई की है।
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म 'जवान' ने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की लीड रोल वाली फिल्म 'एनिमल' ने ओपनिंग डे पर 63.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की एक्शन फिल्म 'पठान' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस 57 करोड़ रुपये कमा पाई थी।
श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' ने ओपनिंग डे पर 55.40 करोड़ रुपये कमाए थे।
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' ने ओपनिंग डे पर 53.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 44.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
रश्मिका मंदाना और सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30.06 करोड़ रुपये कमाए है। फिल्म सिकंदर की ये कमाई उम्मीद से काफी कम है।