Bobby Deol Bald Look: 35 पार करते ही गंजे होने लगे थे बॉबी देओल, 50 पार करते ही बदला चेहरा-मोहरा...फिर बने 'सुपरस्टार'

Bobby Deol Bald Look: बॉबी देओल इन दिनों अपने किलर लुक्स के लिए लोगों के बीच जाने जाते हैं लेकिन एक समय ऐसा था जब वो गिरते बालों से परेशान थे, जिसकी वजह से उनका चॉकलेटी लुक भी चला गया था। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ साल पुराने बॉबी से मिलवाएंगे जो गिरते बालों की वजह से परेशान था।

Authored by: राहुल शर्माUpdated Nov 14 2025, 08:13 IST
Bobby Deol Bald Look: भरी जवानी में ही गंजेपन से परेशान होने लगे थे बॉबी, यूं ढका गंजा सिर... किया धांसू कमबैकImage Credit : Bobby Deol/Movies01 / 07

Bobby Deol Bald Look: भरी जवानी में ही गंजेपन से परेशान होने लगे थे बॉबी, यूं ढका गंजा सिर... किया धांसू कमबैक

​Bobby Deol Bald Look: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के क्यूट स्टार बॉबी देओल इन दिनों अपने किलर लुक्स के लिए मशहूर हैं। 90 के दशक में जैसे लड़कियां उन्हें देखकर पागल होने लगे थी, वैसे ही एक बार फिर से लड़कियों में उनकी फैन फॉलोइंग देखने को मिल रही है। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब बॉबी देओल की फीमेल फैन फॉलोइंग गिरने लगी थी। असल में उनके गिरते बालों की वजह से उनका लुक बिगड़ गया था, जिसकी वजह से उन्हें फिल्में मिलनी भी बंद हो गई थीं। आइए आपको बॉबी की वो तस्वीरें दिखाते हैं, जो आज से बिल्कुल अलग थीं।

Bobby Deol 35 के होते ही होने लगे थे गंजेImage Credit : Bobby Deol/Movies02 / 07

Bobby Deol 35 के होते ही होने लगे थे गंजे

अभिनेता बॉबी देओल एक वक्त बेहद क्यूट लगा करते थे लेकिन जैसे ही उन्होंने 35 की उम्र पार की, वो गंजे होने लगे थे। उनके बाल आगे से जाने लगे थे, जिस कारण उनका पूरा लुक ही चेंज हो गया था।

Bobby Deol के करियर पर पड़ने लगा था असरImage Credit : Bobby Deol/Movies03 / 07

Bobby Deol के करियर पर पड़ने लगा था असर

2000 के बाद बॉबी देओल की फिल्में कुछ खास नहीं चल पा रही थीं, ऊपर से उनके गिरते बाल उनका लुक खराब कर रहे थे। इन सारी चीजों से उनके करियर पर नेगेटिव असर पड़ने लगा था।

Bobby Deol हो गए थे इंडस्ट्री से बाहरImage Credit : Bobby Deol/Movies04 / 07

Bobby Deol हो गए थे इंडस्ट्री से बाहर

बॉबी देओल फ्लॉप होती फिल्मों और गिरती लोकप्रियता से इतने परेशान हो गए थे कि वो खुद को साइडलाइन करते चले गए। एक वक्त तो ऐसा आ गया था कि वो इंडस्ट्री से बाहर ही हो गए थे।

Bobby Deol को सलमान खान ने दी बॉडी बनाने की सलाहImage Credit : Bobby Deol/Movies05 / 07

Bobby Deol को सलमान खान ने दी बॉडी बनाने की सलाह

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी जब बर्बाद करियर के गम में थे तब सलमान खान उनके करियर में देवता बनकर आए और उन्होंने बॉबी से बॉडी पर काम करने को कहा। इसके बाद न केवल बॉबी ने बॉडी बनाई बल्कि लुक पर भी काम शुरू कर दिया।

Bobby Deol ने लिया हेयर ट्रीटमेंट का सहारा, बदला लुकImage Credit : Bobby Deol/Movies06 / 07

Bobby Deol ने लिया हेयर ट्रीटमेंट का सहारा, बदला लुक

बॉबी देओल ने जहां एक तरफ धांसू बॉडी बनाई, वहीं हेयर ट्रीटमेंट की मदद से अपना लुक भी निखारा। बॉबी देओल का एनिमल लुक तो इतना फेमस हो गया है कि कई लोग उनकी तरह बाल और दाढ़ी रखे नजर आ जाते हैं।

Bobby Deol का मैच्योर लुक है लोगों के बीच फेमसImage Credit : Bobby Deol/Movies07 / 07

Bobby Deol का मैच्योर लुक है लोगों के बीच फेमस

बॉबी देओल ने उम्र के साथ अब सामंजस्य बैठा लिया है। अगर आप उनका मैच्योर लुक देखेंगे तो कहेंगे कि जैसे उन्होंने अपने लुक्स से 90 के दशक में तहलका मचा दिया था, वैसे ही एक बार फिर से उन्होंने अपने मैच्योर लुक से तबाही मचा दी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!