Bigg Boss These Contestants Consider Themselves Mastermind: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' ने छोटे पर्दे पर धमाका करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बिग बॉस में बने रहने के लिए कंटेस्टेंट्स को दांव-पेंच लगाकर गेम खेलनी पड़ती है। शो में कई कंटेस्टेंट्स ऐसे भी रहे, जिन्हें उनकी गेम के लिए मास्टरमाइंड का टैग मिला। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि मास्टरमाइंड होकर भी वे कंटेस्टेंट्स ट्रॉफी को छू तक नहीं पाए। इस लिस्ट में टीना दत्ता से लेकर जीशान कादरी तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन कंटेस्टेंट्स पर-
'बिग बॉस 11' में विकास गुप्ता को उनकी गेम के लिए मास्टरमाइंड का टैग मिला। लेकिन वो फिनाले में जाकर भी शो नहीं जीत पाए। विकास गुप्ता सीजन 13 और 14 का भी हिस्सा रहे, लेकिन इन दोनों सीजन में भी विकास गुप्ता को ट्रॉफी के दर्शन नहीं हुए।
'बिग बॉस 19' में जीशान कादरी को मास्टरमाइंड का टैग मिला। खुद के साथ-साथ बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी उन्हें मास्टरमाइंड कहा। लेकिन जीशान कादरी बीते सप्ताह ही शो से बाहर हो गए।
'बिग बॉस 18' में रजत दलाल को मास्टरमाइंड का टैग मिला था। उन्होंने एक नहीं बल्कि दो ग्रुप के साथ गेम खेलने की कोशिश की थी। लेकिन रजत दलाल भी फिनाले में सेकंड रनरअप बने।
'बिग बॉस 15' में निशांत भट्ट को मास्टरमाइंड का तगमा मिला था। गेम में रहने के लिए निशांत ने भी खूब दांव-पेंच खेले थे। लेकिन दुख की बात यह है कि वह भी ट्रॉफी को हासिल नहीं कर पाए।
'बिग बॉस 16' में टीना दत्ता की गेम ऐसी थी कि खुद फराह खान ने भी उन्हें मास्टरमाइंड बता दिया था। लेकिन टीना दत्ता ट्रॉफी तो क्या फिनाले तक भी नहीं पहुंच पाई थीं।
'बिग बॉस 10' में मनु पंजाबी की गेम बेहद जबरदस्त थी। वो उस सीजन के मास्टरमाइंड थे। लेकिन मनु पंजाबी के हाथ ट्रॉफी नहीं लग पाई। बता दें कि आज भी मनु पंजाबी बिग बॉस के हर सीजन को बारीकी से देखते हैं और उनका रिव्यू करते हैं।
'बिग बॉस 14' में अली गोनी की गेम बेहद जबरदस्त थी। उनके दांव-पेंच को देखते हुए लोगों ने अली गोनी को मास्टरमाइंड का टैग दे दिया था। लेकिन वह भी ट्रॉफी तक अपनी राह बनाने से चूक गए थे।