Bigg Boss These Contestants Try To Fool Viewers With Innocence On Face: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' में कंटेस्टेंट्स को अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए गेम में आगे बढ़ना होता है। लेकिन बिग बॉस के ही कई कंटेस्टेंट्स ऐसे भी रहे, जिन्होंने चेहरे पर मासूमियत दिखाकर गेम में अपना उल्लू सीधा किया। इस लिस्ट में शहनाज गिल से लेकर तान्या मित्तल तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन कंटेस्टेंट्स पर-
'बिग बॉस 13' में शहनाज गिल को उनकी मासूमियत और क्यूटनेस की वजह से खूब जाना गया था। लेकिन दर्शकों का आज भी मानना है कि शहनाज की गेम कुछ खास नहीं थी। बल्कि कई बार उन्हें दूसरे कंटेस्टेंट्स से जलते हुए भी देखा गया था।
'बिग बॉस 17' में मन्नारा चोपड़ा पर भी 'एड़ा बनकर पेड़ा' खाने का आरोप लगा था। दर्शकों का कहना था कि मन्नारा खुद को सीधा दिखाती हैं, लेकिन वक्त आने पर वह न केवल तीखा वार करती हैं। बल्कि कंटेस्टेंट्स की चुगली करते हुए भी नजर आती हैं।
'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल खुद को मासूम और आध्यात्मिक बताती हैं। लेकिन असल में दर्शकों का मानना है कि वह एक नंबर की ड्रामेबाज हैं। खुद उनके को-कंटेस्टेंट्स का भी कहना है कि तान्या मित्तल ब्लेम गेम खेलती हैं और पीठ पीछे चुगली करती हैं। सलमान खान भी उनका पर्दाफाश कर चुके हैं।
'बिग बॉस 19' में शहबाज बडेशा भी अभी तक एड़ा बनकर पेड़ा खा रहे हैं। वह अपने मजाकिया अंदाज से लोगों को हंसाने की कोशिश करते हैं। लेकिन वक्त आने पर गेम भी खेल जाते हैं। खुद सलमान खान भी शहबाज का पर्दाफाश कर चुके हैं।
टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने 'बिग बॉस 13' में बहुत ही आसानी से फिनाले तक राह तय कर ली थी। दर्शकों का कहना था कि एक्ट्रेस पीछे खेलते-खेलते फिनाले तक पहुंच गईं।
'बिग बॉस 16' में अब्दू रोजिक ने अपनी क्यूटनेस के लिए खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ी, लोगों को लगने लगा कि क्यूटनेस की आड़ में अब्दू रोजिक अपनी गेम को अंजाम देते हैं।
'बिग बॉस 15' में तेजस्वी प्रकाश पर भी 'एड़ा बनकर पेड़ा' खाने का आरोप लगा था। लोगों का कहना था कि तेजस्वी प्रकाश ने कई जगह करण कुंद्रा संग दोस्ती का इस्तेमाल कर गेम में अपनी जगह पक्की की।