Bigg Boss मेकर्स के हाथों की कठपुतली बन गए ये कंटेस्टेंट्स, घिसकर इस्तेमाल होने के बाद फेंके गए बाहर

Bigg Boss Paras Chhabra To These Contestants Are Used By Makers: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' में यूं तो हर कंटेस्टेंट अपनी ओर से गेम में जान डालने की कोशिश करता है। लेकिन कई कंटेस्टेंट्स ऐसे भी रहे, जिन्हें मेकर्स ने सिर्फ टीआरपी के लिए ही इस्तेमाल किया। इस लिस्ट में पारस छाबड़ा से लेकर बसीर अली तक शामिल हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Dec 2 2025, 11:16 IST
Bigg Boss: टीआरपी के लिए प्यादे बने ये कंटेस्टेंटImage Credit : Star's Instagram01 / 09

Bigg Boss: टीआरपी के लिए प्यादे बने ये कंटेस्टेंट

Bigg Boss Paras Chhabra To These Contestants Are Used By Makers: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' में यूं तो हर कंटेस्टेंट अपनी ओर से गेम में जान डालने की कोशिश करता है। लेकिन कई कंटेस्टेंट्स ऐसे भी रहे, जिन्हें मेकर्स ने सिर्फ टीआरपी के लिए ही इस्तेमाल किया। कई बार टीआरपी की खातिर ही उनकी निजी जिंदगी का भी जमकर तमाशा बनाया गया। इस लिस्ट में पारस छाबड़ा से लेकर बसीर अली तक शामिल हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'बिग बॉस 19' के उन कंटेस्टेंट्स पर-

रजत दलाल (Rajat Dalal)Image Credit : Star's Instagram02 / 09

रजत दलाल (Rajat Dalal)

​'बिग बॉस 18' में रजत दलाल टॉप 3 तो बने, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाए। इस बात पर फैंस ने तो मेकर्स पर उनके इस्तेमाल का आरोप लगाया ही। साथ ही यू-ट्यूबर अभिषेक मल्हान ने भी पहले ही दावा कर दिया था कि रजत दलाल शो में हैं जरूर, लेकिन जीतेंगे नहीं। अभिषेक का कहना था कि जब तक मेकर्स को लग रहा है कि रजत से कंटेंट मिल रहा है, वह तब तक ही उन्हें शो में रखेंगे।​

पारस छाबड़ा (Paras Chhabra)Image Credit : Star's Instagram03 / 09

पारस छाबड़ा (Paras Chhabra)

​'बिग बॉस 13' फेम पारस छाबड़ा ने हाल ही में अपने पॉडकास्ट में कबूल किया कि उन्हें फिनाले तक ले जाया गया। लेकिन वह भी शो में कंटेंट और टीआरपी के लिए ही इस्तेमाल हुए, क्योंकि शो में उन्होंने गेम, रणनीति, झगड़ा और प्यार सब दिखाया। हालांकि कभी भी मेकर्स ने उन्हें प्राथमिकता नहीं दी।​

अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj)Image Credit : Star's Instagram04 / 09

अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj)

​'बिग बॉस 19' में अभिषेक बजाज के फैंस का भी आरोप है कि मेकर्स ने उन्हें सिर्फ इस्तेमाल किया है। जबकि अभिषेक बजाज ने गेम में अपनी जी-जान लगा दी थी, लेकिन गलत तरीके से उनका एविक्शन कर दिया गया।​

बसीर अली (Baseer Ali)Image Credit : Star's Instagram05 / 09

बसीर अली (Baseer Ali)

​बसीर अली ने भी पारस छाबड़ा संग पॉडकास्ट में बताया कि जब जब शो में वह झगड़ा कर रहे थे, उन्हें खूब दिखाया गया। लेकिन जैसे ही उन्होंने ये चीजें बंद कीं, उन्हें न केवल कमजोर किया गया, बल्कि बाहर भी निकाल दिया गया। बसीर अली ने बताया कि उनके एवि.क्शन के बाद एंडेमोल की टीम उनसे मिलने तक नहीं आई।​

मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari)Image Credit : Star's Instagram06 / 09

मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari)

​मृदुल तिवारी को लेकर फैंस ही नहीं बल्कि पारस छाबड़ा ने भी दावा किया कि उन्हें शो से निकालना मुश्किल था, क्योंकि उनका फैनबेस जबरदस्त था। ऐसे में मृदुल तिवारी को धोखे से निकाला गया है। लोगों का दावा था कि मृदुल तिवारी को केवल टीआरपी के लिए इस्तेमाल किया गया।​

राखी सावंत (Rakhi Sawant)Image Credit : Star's Instagram07 / 09

राखी सावंत (Rakhi Sawant)

​राखी सावंत को कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कहा जाता है। उन्हें टीआरपी के लिए बिग बॉस के कई सीजन में लाया गया, लेकिन वह लाख कोशिशों के बाद भी फिनाले तक नहीं पहुंच पाईं। राखी सावंत के बिग बॉस क्लिप्स आज भी खूब वायरल होते हैं।​

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)Image Credit : Star's Instagram08 / 09

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)

​'बिग बॉस 17' में अंकिता लोखंडे की निजी जिंदगी टीआरपी के लिए खूब इस्तेमाल हुई। उनका सास-बहू का ड्रामा, विक्की जैन संग तू तू, मैं मैं, सुशांत सिंह राजपूत संग जुड़ी कहानियों को टीआरपी के लिए खूब बरगलाया गया। वहीं एक्ट्रेस ने फिनाले में तो कदम रखा, लेकिन वह विजेता की गद्दी से दूर रहीं।​

ईशा मालवीय (Isha Malviya)Image Credit : Star's Instagram09 / 09

ईशा मालवीय (Isha Malviya)

​'बिग बॉस 17' की टीआरपी के लिए ईशा मालवीय को भी प्यादे की तरह इस्तेमाल किया गया। उनके एक्स रिलेशनशिप को नेशनल टीवी पर उछाला गया। शो में अभिषेक जहां पहले से ही थे तो वहीं बाद में समर्थ जुरेल की भी एंट्री हुई। लेकिन फिनाले से पहले ही ईशा मालवीय को बाहर कर दिया गया।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!