Bigg Boss Mridul Tiwari To These Stars Used By Makers For TRP: सलमान खान के धमाकेदार शो बिग बॉस में हर साल कई कंटेस्टेंट्स अपनी किस्मत आजमाने आते हैं। कुछ का सफर बीच में ही अधूरा रह जाता है तो कोई फिनाले तक पहुंचकर अपने नाम का परचम लहरा देता है। लेकिन शो में ही कई सितारे ऐसे भी आए, जिन्हें मेकर्स ने केवल व्यूज और टीआरपी के लिए इस्तेमाल किया। वहीं मतलब खत्म होते ही उन्हें बाहर का रास्ता भी दिखा दिया। इस लिस्ट में मृदुल तिवारी से लेकर दिग्विजय राठी तक का नाम शामिल है।
'बिग बॉस 18' में रजत दलाल ने गेम में अपनी जी-जान लगा दी थी। उनकी फैन फॉलोइंग इस कदर थी कि उन्हें भरपूर लोगों का प्यार भी मिल रहा था। लेकिन फिनाले में रजत दलाल टॉप 3 पर आकर बाहर हो गए। जबकि एल्विश यादव सहित कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने रजत को सपोर्ट किया था।
'बिग बॉस 17' से अनुराग डोभाल का एविक्शन घरवालों के हाथों किया गया था, जिसे लेकर दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की थी। उनका कहना था कि बिग बॉस ने जानबूझकर अनुराग डोभाल का इस्तेमाल किया है।
'बिग बॉस 19' में अभिषेक बजाज सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक थे। ये बात खुद सलमान खान से लेकर रोहित शेट्टी तक मानते हैं। लेकिन दर्शकों का आरोप है कि अमाल मलिक के लिए रास्ता साफ करने के लिए मेकर्स ने अभिषेक बाजाज को बाहर किया है।
'बिग बॉस 13' से खेसारी लाल यादव का एविक्शन भी घरवालों के वोट के आधार पर हुआ था। उनपर घर में सबसे कम योगदान देने का आरोप लगा था। खुद खेसारी लाल यादव ने भी इस चीज के लिए मेकर्स को दोषी ठहराया था।
'बिग बॉस 18' से दिग्विजय राठी के एविक्शन को सबने गलत माना था। श्रुतिका अर्जुन द्वारा दी गई रैंकिंग के आधार पर दिग्विजय राठी को बाहर किया गया था। इससे दर्शकों में नाराजगी काफी दिखी थी।
'बिग बॉस 19' से मृदुल तिवारी के एविक्शन को भी लोगों ने गलत माना। दर्शकों का कहना है कि मृदुल तिवारी को भरपूर मात्रा में वोट मिल रहे थे। दर्शकों के वोट से वह बाहर नहीं हुए तो मेकर्स ने उन्हें निकालने के लिए दूसरा तरीका अपना लिया।
'बिग बॉस ओटीटी 3' से लव कटारिया का अचानक एविक्शन हुआ था। उनके साथ-साथ अरमान मलिक भी बाहर निकले थे। लव कटारिया के एविक्शन को भी दर्शकों ने गलत ठहराया। क्योंकि लोगों का मानना था कि लव कटारिया को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा था, साथ ही वह गेम भी अच्छा खेल रहे थे।