कुंवारेपन में ही प्रेग्नेंट हुईं ये 7 हसीनाएं, हाथ पीले होने से पहले ही गोद में खेलने लगा नन्हा-मुन्ना

These Actresses Become Pregnant Before Marriage: बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी हैं जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। इस लिस्ट में नीना गुप्ता से लेकर इलियाना डिक्रूज तक शामिल हैं। वहीं अब इसमें 'बिग बॉस 18' की हेमा शर्मा का नाम भी जुड़ रहा है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Oct 25 2024, 13:10 IST
शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं ये एक्ट्रेसेसImage Credit : Instagram01 / 08

शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं ये एक्ट्रेसेस

These Actresses Become Pregnant Before Marriage: प्रेग्नेंसी का हर औरत अपनी जिंदगी में खूब इंतजार करती है, क्योंकि ये पल उनके लिए बेहद खास होता है। लेकिन आज हम आपको उन हसीनाओं से रूबरू कराएंगे, जो शादी से पहले ही मां बन गईं। हालांकि उन हसीनाओं को लेकर जमकर हंगामा भी हुआ था। इस लिस्ट में नीना गुप्ता से लेकर इलियाना डिक्रूज तक शामिल हैं। वहीं अब इस लिस्ट में हेमा शर्मा भी शामिल हो गई हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन एक्ट्रेसेस पर-

नीना गुप्ता (Neena Gupta)Image Credit : Instagram02 / 08

नीना गुप्ता (Neena Gupta)

नीना गुप्ता शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। दरअसल, क्रिकेटर विवियन रिचर्ड संग रिलेशनशिप के दौरान नीना गुप्ता प्रेग्नेंट हो गई थीं। लेकिन विवियन रिचर्ड से उनकी शादी नहीं हो पाई।

इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz)Image Credit : Instagram03 / 08

इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz)

इलियाना डिक्रूज भी शादी से पहले मां बन गई थीं। वह अक्सर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज भी शेयर करती थीं। बता दें कि उन्होंने इसी साल अप्रैल में इस बात की पुष्टि की थी कि वह अमेरिकन बिजनेसमैन माइकल डोलान संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।

एमी जैकसन (Amy Jackson)Image Credit : Instagram04 / 08

एमी जैकसन (Amy Jackson)

एमी जैकसन साल 2019 में ही मां बनी थीं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था। वहीं इसी साल एमी जैकसन ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग शादी भी रचाई, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थीं।

नताशा स्टानकोविक (Natasa Stankovic)Image Credit : Instagram05 / 08

नताशा स्टानकोविक (Natasa Stankovic)

टीवी एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविक, हार्दिक पांड्या संग रिलेशनशिप के दौरान शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। वहीं बेटे के जन्म से कुछ वक्त पहले ही हार्दिक और नताशा ने शादी रचाई।

गैब्रिएला डेमेट्रिए़ड (Gabriella Demetriades)Image Credit : Instagram06 / 08

गैब्रिएला डेमेट्रिए़ड (Gabriella Demetriades)

गैब्रिएला डेमेट्रिएड मॉडल और एक्ट्रेस हैं। बीते कई सालों से वह अर्जुन रामपाल के साथ रिलेशनशिप में हैं। साल 2019 में गैब्रिएला डेमेट्रिएड ने बेटे को जन्म दिया था। बीते साल गैब्रिएला और अर्जुन दूसरे बेटे के मां-बाप बने। बता दें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने अभी तक शादी की कोई इच्छा नहीं जाहिर की है।

हेमा शर्मा (Hema Sharma)Image Credit : Instagram07 / 08

हेमा शर्मा (Hema Sharma)

हेमा शर्मा के दूसरे एक्स पति गौरव ने खुलासा किया था कि हेमा शर्मा शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। गौरव का कहना था कि हेमा और उनकी मुलाकात के 30 दिनों के अंदर-अंदर 'बिग बॉस 18' कंटेस्टेंट प्रेग्नेंट हो गई थीं।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)Image Credit : Instagram08 / 08

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

आलिया भट्ट को लेकर भी अक्सर ये कहा जाता है कि वह शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। क्योंकि शादी के कुछ महीनों बाद ही आलिया और रणबीर ने नन्हे मेहमान के आने का ऐलान किया था। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!