तीज पर हाथों में खूबसूरत सी मेहंदी लगवानी है, तो इस साल लेडीज के लिए ये वाली मेहंदी के डिजाइन्स एकदम ही यूनीक और बेस्ट हो सकते हैं। मोर, हाथी, मांडला के साथ चेकर्ड पैटर्न मेहंदी की डिजाइन में खूब अच्छा लगेगा।
इन दिनों मोर और कमल फूल वाली मेहंदी के डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। कजरी तीज के शुभ अवसर पर महिलाएं ऐसी वाली ट्रेडिशनल राजस्थानी मेहंदी जरूर लगवाएं।
इस तरह की एकदम बारीक स्टाइल की फ्लोरल पैटर्न मेहंदी भी बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हो रही है। आप भी ऐसे मांडला फूल के साथ इस तरह की मेहंदी लगवा सकती हैं।
हाथी और मोर के साथ फूल, झरोखा पैटर्न की मेहंदी सुहागिनों के हाथों में चार चांद लगा देगी।
मांडला, बेल-बूटी पैटर्न के साथ नाम लिखी हुई मेहंदी का डिजाइन बहुत ही सुंदर लगता है। ऐसी मेहंदी सिंपल और सुंदर लुक देती है, इसे जरूर ही तीज पर ट्राय करें।
कमल फूल और गोल टिक्की पैटर्न की मेहंदी का डिजाइन तो तीज के लिए एकदम ही परफेक्ट हो सकता है।
तीज पर झूला मेहंदी का डिजाइन भी बहुत ही बढ़िया लगेगा। इस तरह की सारी ही मेहंदी के डिजाइन्स कजरी तीज के शुभ अवसर पर हाथों की शोभा बढ़ा देंगी।