रक्षाबंधन की मिठाई के बाद बॉडी को दें ब्रेक, शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स

Healthy Detox Drinks: रक्षाबंधन पर मिठाई और हैवी खाना खाने के बाद पेट भारी या ब्लोटिंग महसूस हो सकती है। ऐसे में आप कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं, जो आपको शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करेंगे।

Authored by: gulshan kumarUpdated Aug 29 2026, 10:53 IST
​रक्षाबंधन के बाद शरीर को डिटॉक्स करें​Image Credit : Canva01 / 07

​रक्षाबंधन के बाद शरीर को डिटॉक्स करें​

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार, खुशियों और मिठास से भरा होता है। राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाने की परंपरा भी इस दिन का खास हिस्सा है। हालांकि शरीर को डिटॉक्स करने का काम हमारा लिवर और किडनी करते हैं। लेकिन कुछ हेल्दी ड्रिंक्स हाइड्रेशन और पाचन को सपोर्ट जरूर कर सकते हैं।

नींबू-पुदीना ड्रिंक​Image Credit : Canva02 / 07

नींबू-पुदीना ड्रिंक​

मिठाई और हैवी भोजन के बाद नींबू-पुदीना पानी एक हल्का और रिफ्रेशिंग विकल्प हो सकता है। पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, जबकि पुदीना ताजगी का अहसास देता है।

​अजवाइन का पानी​Image Credit : Canva03 / 07

​अजवाइन का पानी​

अगर त्योहार के खाने के बाद पेट फूलने या भारीपन की शिकायत हो रही है, तो अजवाइन का पानी लिया जा सकता है। एक गिलास पानी में थोड़ी अजवाइन उबालकर छान लें और गुनगुना होने पर पिएं।

​नारियल पानी​Image Credit : Canva04 / 07

​नारियल पानी​

नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए अच्छा विकल्प है। इसमें प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। मिठाई और नमकीन खाने के बाद सादा नारियल पानी एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

​सौंफ का पानी​Image Credit : Canva05 / 07

​सौंफ का पानी​

खाने के बाद सौंफ का इस्तेमाल भारत में लंबे समय से किया जाता रहा है। सौंफ को पानी में उबालकर या कुछ समय भिगोकर उसका पानी पिया जा सकता है। यह पेट को हल्का महसूस कराने में मदद कर सकता है।

​खीरा-नींबू इंफ्यूज्ड वॉटर​Image Credit : Canva06 / 07

​खीरा-नींबू इंफ्यूज्ड वॉटर​

त्योहार के बाद मीठे और कैलोरी वाले पेय की जगह खीरा-नींबू वाला पानी लिया जा सकता है। एक बोतल पानी में खीरे के कुछ स्लाइस और नींबू डालकर कुछ घंटे रखें।

​त्योहार के बाद खाने के टिप्स​Image Credit : Canva07 / 07

​त्योहार के बाद खाने के टिप्स​

इस बात को ध्यान में रखें कि सिर्फ किसी एक ड्रिंक को पीने से शरीर से सारी मिठाई या अतिरिक्त कैलोरी बाहर नहीं निकलती है। रक्षाबंधन के बाद अगले दिन संतुलित भोजन करें, फल-सब्जियां और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ लें और पर्याप्त पानी पिएं। साथ ही हल्की वॉक करें और नींद पूरी लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!