Top 7 TV Gossips 29 August, 2026: टीवी की दुनिया से कई बड़ी खबरें सुनने को मिल रही हैं। छोटे पर्दे के कई बड़े सितारे आज सुर्खियों में बने हुए हैं। इस लिस्ट में आकांक्षा चमोला से लेकर गौरव खन्ना और काम्या पंजाबी तक का नाम शामिल है। आकांक्षा चमोला ने अपनी सेक्शुअलिटी पर गौरव खन्ना का रिएक्शन बताया है। वहीं काम्या पंजाबी ने घरेलू हिंसा पर अपना दर्द बांटा। काम्या ने बताया कि कैसे वह पति की मार को मेकअप से छुपाती थीं। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की इन खबरों पर-
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को हाल ही में जुखाम और तेज बुखार हो गया है। इस बात की जानकारी देते हुए निया ने फोटोज शेयर कीं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "पूरे दिन एक्टिव रहने के बाद अब थक गई। जुखाम, तेज बुखार और खतरनाक बॉडी पेन। बज गई, घर के काम नहीं होते यार।"
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने रक्षाबंधन सेलिब्रेशन से जुड़ी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह परिवार संग त्यौहार मनाती दिखीं। अंकिता लोखंडे ने एल्विश यादव को भी राखी बांधी।
आकांक्षा चमोला ने हाल ही में टेली टॉक को इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे सवाल किया गया कि उनकी सेक्शुअलिटी पर परिवार का क्या रिएक्शन था। इसपर आकांक्षा ने कहा कि उन लोगों के लिए शॉकिंग नहीं था। एक्ट्रेस ने कहा, "आकांक्षा ऐसी ही है, मैं किसी चीज की परवाह नहीं करती। लेकिन मम्मी-पापा का कहना था कि मैंने शो में हार क्यों मानी, वो मुझे विजेता के तौर पर देखना चाहते थे।" एक्ट्रेस ने बताया कि गौरव को भी पहले से ये मालूम था और उनका कहना था कि ये काफी हॉट बात है।
काम्या पंजाबी ने हाल ही में सिद्धार्थ कानन संग पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने पहली शादी में घरेलू हिंसा झेली। काम्या ने इस बारे में कहा, "मैंने घरेलू हिंसा देखी है। एक वक्त था, जहां मैं चेहरे पर मेकअप लगाती थी कहीं भी जाने से पहले, जिससे मेरे घाव और मार्क्स न दिखे। याद है मुझे एक बार मैं अवॉर्ड ले रही थी और खुद पर मुझे शर्म आ रही थी। मुझे लगा कि मैं कौन हूं? और मैं क्या कर रही हूं? मैं घर पर पीटी जा रही हूं और बाहर अवॉर्ड लेने जा रही हूं, क्यों? ये क्या जिंदगी जी रही हूं मैं। मैं किसे साबित करना चाहती हूं? मैंने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था और रात भर रोई थी।"
उर्वशी ढोलकिया ने 16 सालों बाद हरिद्वार पहुंचकर गंगा आरती की। उन्होंने इससे जुड़ा वीडियो साझा करते हुए अपने पिता को याद किया। एक्ट्रेस ने कहा कि यहां आने में उन्हें 16 साल लग गए, क्योंकि वह तैयार नहीं थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि जब 2010 में उनके पिता गुजरे तो वह जिंदगी की सच्चाई को स्वीकार नहीं पा रही थीं, इसलिए वह बार-बार इस चीज को नकार रही थीं।
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीतमा मुखर्जी ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि श्रावण पूर्णिका के दिन उनके घर शहजादा आया। श्रीतमा ने कैप्शन में लिखा, "हमारा बेबी बॉय, दुनिया में आपका स्वागत है और आपको ढेर सारा प्यार।"
मुनव्वर फारूकी का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सलमान खान के बारे में बात की। मुनव्वर ने बताया कि एक इवेंट में उन्होंने सलमान खान से कहा कि मेरी पत्नी आपसे मिलना चाहती है। मुनव्वर ने कहा, "मैं भाई के पास खड़ा था और मैंने उनको बोला कि मेरी बीवी को आपसे मिलना है, मैं बुलाऊं? उन्होंने कहा 'नहीं।" लेकिन बाद में वो खुद खड़े हुए और बोले कि चल तेरी बीवी से मिलकर आएं।