एजुकेशन

CSIR UGC NET जून 2026 का रिजल्ट csirnet.nta.nic.in पर जारी, इस डायरेक्‍ट लिंक से करें चेक

Joint CSIR-UGC NET June 2026 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे csirnet.nta.nic.in से अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

csir ugc net result 2026 declared

Joint CSIR-UGC NET June 2026 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे csirnet.nta.nic.in से अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।Joint CSIR-UGC NET June 2026 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे csirnet.nta.nic.in से अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडिंशियल की जरूरत होगी। बता दें, अभी कुछ देर में ही सीएसआईआर ने यूजीसी नेट जून परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर की जारी की थी, और कुछ ही समय के अंतर पर रिजल्ट भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार रिजल्ट और फाइनल आंसर की डाउनलोड लिंक दोनों इस लेख से देख सकते हैं।

CSIR UGC NET June 2026 Result How to check

  • उम्मीदवार सबसे पहले csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • Candidate Activity के नीचे देखें और
  • 'Release of Scores for Joint CSIR UGC NET June 2026' पर क्लिक कर दें।
  • अब नया पेज खुलेगा।
जहां क्रेडिंशियल भरना होगा जैसे:
  • परीक्षा का नाम
  • एप्लीकेशन नंबर
  • पासवर्ड
  • सिक्योरिटी पिन
  • अब लॉगिन पर क्लिक कर दें।

डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें - Check Your Result

इसी तरह रिजल्ट जारी होने का नोटिस देखने के लिए आप होमपेज पर Public Notice के नीचे देखें और 'Declaration of Scores of the Joint CSIR-UGC NET June 2026 Examination' पर क्लिक कर दें।

या इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें - Result Declared Notice

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: CSIR UGC NET June 202 फाइनल आंसर की, यहां से करें चेक

ये भी पढ़ें

बता दें, कल यानी 28 अगस्त को UGC NET जून परीक्षा का रिजल्ट हुआ था, जबकि आज CSIR UGC NET जून परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ है। दोनों परीक्षाओं में अंतर है: CSIR UGC NET और UGC NET दोनों राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षाएं हैं, लेकिन इनके विषय और उम्मीदवार अलग होते हैं। UGC NET मुख्य रूप से कला, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान, भाषाओं और अन्य विषयों में Assistant Professor, JRF और PhD प्रवेश की पात्रता तय करता है। वहीं CSIR UGC NET मुख्य रूप से विज्ञान से जुड़े विषयों जैसे रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, जीवन विज्ञान और पृथ्वी विज्ञान के लिए होता है। दोनों परीक्षाएं NTA आयोजित करती है, लेकिन इनके सिलेबस, विषय और परीक्षा पैटर्न अलग हैं। उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता और चुने गए विषय के अनुसार संबंधित परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article