Bhavika Sharma To These 8 TV Stars All Set To Make Comeback On Small Screen: टीवी पर स्टार्स का आना-जाना लगा ही रहता है। कभी किसी स्टार को उनके शो में आए मोड़ के कारण जाना पड़ता है। तो कई कोई टीवी सितारा अपने नए शो के साथ वापसी करता है। वहीं आज हम आपको इस आर्टिकल से उन टीवी स्टार्स से रूबरू कराएंगे, जो जल्द ही छोटे पर्दे पर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। इस लिस्ट में शिल्पा शिंदे से लेकर भाविका शर्मा तक का नाम शामिल है।
टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी एक बार फिर से छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। उन्हें 'लाफ्टर शेफ्स 3' में बतौर होस्ट देखा जाएगा। अर्जुन बिजलानी शो में भारती सिंह की जगह लेते नजर आएंगे।
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी लंबे वक्त से छोटे पर्दे से दूर हैं। रश्मि देसाई को लेकर खबर आ रही है कि वह कलर्स पर आने वाले रियलिटी शो 'द 50' का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी मुश्किल है।
टीवी एक्ट्रेस एकता कॉल करीब 8 सालों बाद छोटे पर्दे पर वापसी करती दिखाई देंगी। एकता कॉल सोनी सब पर आने वाले अरहान बेहल और कावेरी प्रियम के शो में दिखाई देंगी। हालांकि उनका किरदार कैसा होगा, ये देखना दिलचस्प होगा।
उर्फी जावेद भी लंबे वक्त से टीवी से दूर थीं। लेकिन अब वह छोटे पर्दे पर एक बार फिर से अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। उर्फी जावेद जल्द ही 'स्प्लिट्जविला 16' में नजर आएंगी। उनका ये शो जनवरी में टीवी पर दस्तक देगा।
निया शर्मा को आखिरी बार 'लाफ्टर शेफ्स 2' में देखा गया था। लेकिन अब वह फिर से टीवी पर लौटने के लिए तैयार हैं। निया शर्मा भी उर्फी जावेद की तरह 'स्प्लिट्जविला 16' में नजर आएंगी।
शिल्पा शिंदे अपने आईकॉनिक शो 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' में लौटने के लिए तैयार हैं। शिल्पा शिंदे को एक बार फिर से उनके सुपरहिट किरदार यानी अंगूरी भाभी के रोल में देखा जाएगा।
टीवी की मशहूर एक्ट्रेक भाविका शर्मा भी टीआरपी की दुनिया में फिर से धूम मचाने के लिए तैयार हैं। भाविका शर्मा कलर्स के अपकमिंग टीवी शो 'मौनरागम' में नजर आएंगी। उनके इस शो के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
टीवी एक्टर शक्ति अरोड़ा भी एक बार फिर से छोटे पर्दे पर अपना जादू दिखाने के लिए तैयार हैं। शक्ति अरोड़ा कलर्स के ही अपकमिंग शो 'मौनरागम' में दिखाई देंगे। शो में वह भाविका शर्मा के साथ लीड रोल अदा करेंगे। उनकी जोड़ी को छोटे पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।