मीडियावालों से पंगा लेने से पहले नहीं कांपी सलमान खान की आत्मा, ये सितारे भी भड़के

Celebs Shows Anger on Paparazzi: सलमान खान से पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे हैं, जो अक्सर पैप्स पर गुस्सा होने की वजह ट्रोल्स हो चुके हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: ललित कुमार Updated May 20 2026, 12:12 IST
पैप्स पर भड़क चुके हैं ये सेलेब्स...Image Credit : Instagram01 / 07

पैप्स पर भड़क चुके हैं ये सेलेब्स...

Celebs Shows Anger on Paparazzi: बीती रात सलमान खान को मुंबई के एक हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए देखा गया। सलमान खान आराम से अपने बॉडीगार्ड्स के साथ घर की ओर निकल ही रहे थे तभी वहां मौजूद पैप्स भाई-भाई कहकर चिल्लाने लगे। पैप्स की यह हरकत देखकर सलमान खान आगबबूला हो गए। ऐसे में आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो पैप्स पर भड़क चुके हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

काजोलImage Credit : Instagram02 / 07

काजोल

90 के दशक की टॉप अदाकाराओं में से एक रही काजोल भी कई बार पैप्स पर अपना आपा खो चुकी हैं। काजोल को उनकी हरकत के लिए ट्रोल भी होना पड़ा।

रणदीप हुड्डाImage Credit : Instagram03 / 07

रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा को भी पैपराजी और फैंस पर गुस्सा करते हुए देखा गया, जब फैन्स ने उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उन्हें घेर लिया था। इस दौरान रणदीप फैन्स पर चिल्ला पड़े थे।

रणबीर कपूरImage Credit : Instagram04 / 07

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर वैसे तो शांत ही रहते हैं लेकिन एक इवेंट के दौरान कैमरों की धक्कामुक्की के बाद वो पैप्स पर भड़क गए थे। इस दौरान लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया था।

सैफ अली खानImage Credit : Instagram05 / 07

सैफ अली खान

सैफ अली खान भी एक बार पैप्स पर गुस्सा करते हुए नजर आए थे। उन्होंने यहां तक बोल दिया था कि कैमरा लेकर हमारे बेडरूम में ही आ जाओ।

जया बच्चनImage Credit : Instagram06 / 07

जया बच्चन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा जया बच्चन को अक्सर पैप्स पर गुस्सा करते हुए देखा गया है। हालांकि वो कई बार इस वजह से ट्रोल भी हुई हैं।

सलमान खानImage Credit : Instagram07 / 07

सलमान खान

19 मई की रात सलमान खान को हॉस्पिटल से निकलते हुए देखा गया और वहां मौजूद पैप्स भाईजान को देखकर चिल्लाने लगे। इसके बाद सलमान खान को पैप्स पर गुस्सा करते हुए देखा गया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!