Huma Qureshi Affairs: हुमा कुरैशी बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से एक हैं, जो इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। हुमा कुरैशी कई दिनों से अपनी लव-लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हुमा कुरैशी इन दिनों रचित सिंह को डेट कर रही हैं। सुनने में ऐसा भी आया है कि दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके दिलों से हुमा कुरैशी खेल चुकी हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से ही इंडस्ट्री में हुमा कुरैशी ने कदम रखा था। इस मूवी की रिलीज के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। हालांकि अनुराग और हुमा ने कभी इन अफवाहों पर खुलकर बात नहीं की।
कई रिपोर्ट्स में यह बताया जाता है कि हुमा कुरैशी का दिल शाहिद कपूर भी आया था। शाहिद कपूर और हुमा कुरैशी का यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों अलग हो गए।
मुदस्सर अजीज और हुमा कुरैशी काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों ने एक-दूसरे को 3 सालों तक डेट किया और अचानक एक दिन दोनों का ब्रेकअप हो गया।
हुमा कुरैशी के लिंकअप की खबरें अर्जन बाजवा संग भी सामने आई थीं। अर्जन बाजवा और हुमा कुरैशी का रिश्ता भी लंबा नहीं टिका और दोनों के रास्ते अलग हो गए।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के भाई सोहेल खान के साथ भी हुमा कुरैशी के रिश्ते में होने की खबरें खूब चर्चा में रही थी। कहा जाता है कि सोहेल खान की शादी के टूटने का कारण हुमा कुरैशी ही थीं।
हुमा कुरैशी को लेकर खबरें हैं कि वो रचित सिंह को डेट कर रही हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ में स्पॉट किया गया है। अभी तक हुमा ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की है।