प्रियंका चाहर चौधरी से पहले टीवी पर 'नागिन' बन कोहराम मचा चुकी हैं ये 9 हसीनाएं, एकता कपूर के शो से चमकी किस्मत

Actresses Who Played Naagin Role on TV: प्रियंका चाहर चौधरी से पहले टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस एकता कपूर की 'नागिन' सीरीज में नागिन का रोल अदा कर दर्शकों को इम्प्रेस कर चुकी हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Nov 3 2025, 13:10 IST
'नागिन' बन कोहराम मचा चुकी हैं ये 9 हसीनाएं...Image Credit : Instagram01 / 11

'नागिन' बन कोहराम मचा चुकी हैं ये 9 हसीनाएं...

Actresses Who Played Naagin Role on TV: छोटे परदे की मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर के 'नागिन 7' में प्रियंका चाहर चौधरी की एंट्री हुई है। इस सीरीज में प्रियंका चाहर चौधरी अब 'नागिन' के रोल में दिखाई देंगी। 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार पर प्रियंका चाहर चौधरी का फर्स्ट लुक भी सामने आया। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको उन टीवी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने छोटे परदे पर 'नागिन' का रोल अदा कर दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

मौनी रॉयImage Credit : Instagram02 / 11

मौनी रॉय

एकता कपूर के शो 'नागिन' में काम कर मौनी रॉय को खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी। पहले दो सीजंस में मौन रॉय ने शिवान्या और शिवांगी का किरदार निभाया था, जो सभी को पसंद आया था।

अदा खानImage Credit : Instagram03 / 11

अदा खान

अदा खान को भी एकता कपूर के सीरियल 'नागिन' के पहले दो सीजंस में शेषा के रोल में देखा गया था। अदा खान भी इस शो से काफी फेमस हुई थीं।

सुरभि ज्योतिImage Credit : Instagram04 / 11

सुरभि ज्योति

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सुरभि ज्योति को 'नागिन' के तीसरे सीजन में मुख्य किरदार बेला/श्रावणी, शेषनाग वंश की नागरानी की भूमिका में देखा गया था।

निया शर्माImage Credit : Instagram05 / 11

निया शर्मा

'नागिन 4: भाग्य का जहरीला खेल' में निया शर्मा की एंट्री हुई थी। इस शो में अपने किरदार ब्रिंदा से निया शर्मा दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही थीं।

अनीता हसनंदानीImage Credit : Instagram06 / 11

अनीता हसनंदानी

अनीता हसनंदानी ने 'नागिन' सीरियल के 3, 4, 5 और 6 में काम किया था। इस टीवी सीरीज में अनीता को विशाखा के किरदार में देखा गया था, जो काफी लोकप्रिय भी रहा था।

तेजस्वी प्रकाशImage Credit : Instagram07 / 11

तेजस्वी प्रकाश

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 15' की सफलता के बाद ही एकता कपूर ने तेजस्वी प्रकाश को 'नागिन 6' में कास्ट कर लिया था। इस सीजन में तेजस्वी की एक्टिंग बेहद शानदार थी।

सुरभि चंदनाImage Credit : Instagram08 / 11

सुरभि चंदना

'नागिन 5' में सुरभि चंदना ने अहम भूमिका निभाई थी। इस सीरीज में एक्ट्रेस को 'सर्वश्रेष्ठ नागिन' के रूप में देखा गया था।

जैस्मिन भसीनImage Credit : Instagram09 / 11

जैस्मिन भसीन

जैस्मिन भसीन ने टीवी सीरीज 'नागिन' के चौथे सीजन में नयनतारा का किरदार निभाया था। इस सीजन का टाइटल 'नागिन: भाग्य का जहरीला खेल' रखा गया था।

हिना खानImage Credit : Instagram10 / 11

हिना खान

हिना खान भी एकता कपूर के शो 'नागिन' सीजन 5 का हिस्सा रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने इस सीजन में 'सर्वश्रेष्ठ आदि नागिन' नागेश्वरी का रोल अदा किया था।

प्रियंका चाहर चौधरीImage Credit : Instagram11 / 11

प्रियंका चाहर चौधरी

एकता कपूर ने 'नागिन 7' से पर्दा उठा दिया है। इस सीरीज के लिए एकता कपूर ने टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी को लीड रोल के लिए फाइनल किया है। इस फोटो में आप एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक देख सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

लेटेस्ट न्यूज