TRP Report Week 35: टीवी दुनिया के सिरियल की किस्मत टीआरपी रैंकिंग के जरिए तय की जाती है। अब इस गुरुवार एक बार फिर बार्क ने अपनी टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट के मुताबिक अनुपमा ने फिर एक बार सबको ठेंगा दिखा दिया है। वहीं दूसरी तरफ ये रिश्ता को पछाड़ते हुए झनक ने बाजी मार ली है। आइए देखते हैं इस हफ्ते कौन सा सीरीयल टॉप 7 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है।
अनुपमा सीरियल से वनराज शाह का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे ने शो को अलविदा कह दिया है। ऐसे में मेकर्स द्वारा कहानी में लाए गए नए मोड़ ने इसे टीआरपी में अच्छी रेटिंग के साथ फिर से टॉप पर ला दिया है। अनुपमा 2.6 कि रेटिंक के साथ टॉप पर एक बार फिर शीर्ष स्थान पर है।
गुम है किसी के प्यार में सीरियल की कहानी ये है मोहब्बतें का कॉपी है। लेकिन इसके बावजूद दर्शकों को यह शो पसंद आ रहा है। सवि-रजत की नोंक-झोंक ने शो को टीआरपी को दूसरे स्थान पर ला कर खड़ा कर दिया है।
स्टार प्लस का शो झनक भी इन दिनों फैंस को काफी पसंद आ रहा है। शो में झनक, अनिरुद्ध को कोर्ट तक घसीट लाई है और इस ट्रैक से दर्शक बंद चुके हैं। इसलिए इस हफ्ते ये रिश्ता क्या कहलाता है को पछाड़ते हुए झनक तीसरे स्थान पर आ गया है।
टीवी शो "ये रिश्ता क्या कहलात है" का ट्रैक इन दिनों दर्शकों को बोर करने में लगा है। शो में रुही का अभिरा-अरमान को अलग करना कुछ खास प्रभावित नहीं कर रहा है। जिस वजह से यह शो इस हफ्ते चौथे स्थान पर आ गया है।
कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर 'उड़ने की आशा' इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में चौथे स्थान पर है। इस शो की कहानी दर्शकों को अच्छी लग रही है इसलिए इस हफ्ते भी यह लिस्ट में बना हुआ है।
टीवी शो एडवोकेट अंजलि अवस्थी का वर्तमान ट्रैक दर्शकों को शो से बांधे हुए है। यह स्टार प्लस का नया शो है और इसने आते ही टीआरपी लिस्ट में अपनी तगड़ी जगह बना ली है।
दर्शकों का पसंदीदा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा भी इस हफ्ते टीआरपी में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। एडवोकेट अंजली अवस्थी के साथ यह भी छठे स्थान पर कायम है।