Varun Dhawan Biggest Openers: अभिनेता वरुण धवन को अपनी नई एक्शन फिल्म बेबी जॉन से काफी सारी उम्मीदें थीं। क्रिसमस 2024 के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 13 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके साथ यह वरुण धवन की बिगेस्ट टॉप 5 ओपनर्स में शामिल हो गई है। एटली जैसे निर्माता का नाम जुड़ा होने के बावजूद भी बेबी जॉन वरुण धवन की बिगेस्ट ओपनर नहीं बन पायी है लेकिन इसने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा है। आइए आपको वरुण धवन की 7 बिगेस्ट ओपनर्स की लिस्ट दिखाते हैं...
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के अंतर्गत बनी फिल्म कलंक ने पहले दिन 21.60 करोड़ की कमाई की थी। कलंक में वरुण ने आलिया के साथ रोमांस किया था और इनकी जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
वरुण धवन की 2nd बिगेस्ट ओपनर की बात करें तो वो रोहित शेट्टी की एक्शन कॉमेडी मूवी दिलवाले है, जिसने पहले दिन 21 करोड़ रुपये का कमाई की थी। इसमें वरुण धवन के साथ काजोल, कृति सेनन और शाहरुख खान दिखाई दिए थे।
पापा डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी वरुण धवन की जुड़वा 2 ने पहले दिन 16.10 करोड़ का कारोबार किया था। इस फिल्म में वरुण धवन डबल रोल में दिखाई दिए थे। दर्शकों को वरुण की कॉमेडी काफी पसंद आई थी और थिएटर भर गए थे।
रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी डांसिंग मूवी एबीसीडी 2 वरुण धवन की चौथी बिगेस्ट ओपनर है। इसने पहले दिन 14.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
क्रिसमस 2024 के मौके पर रिलीज हुई फिल्म बेबी जॉन में वरुण धवन जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म बेबी जॉन ने पहले दिन 13 करोड़ रुपये की कमाई की है और लिस्ट में 5वां स्थान हासिल किया है।
वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट ही रहती है। इन दोनों की बद्रीनाथ की दुल्हनिया इस बात का सबूत है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
भाई रोहित धवन के डायरेक्शन में बनी ढिशूम में वरुण जॉन और जैकलीन के साथ दिखाई दिए थे। फिल्म ढिशूम ने पहले दिन सिनेमाघरों में 11.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी और वरुण की 7वीं बिगेस्ट ओपनर बनी हुई है।