TV Stars First Holi After Marriage: कल पूरा भारत देश होली के रंगों में डूबने वाला है। सिर्फ आम लोग ही बल्कि बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स भी होली खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में आज हम अपनी टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं उन कलाकारों के बारे में जो शादी के बाद पहली होली अपने पार्टन संग मनाएंगे।
शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू का किरदार निभा चुकीं झील मेहता भी शादी के बाद पहली होली मनाने वाली हैं। पिछले साल ही झील ने आदित्य दुबे संग धूम धाम से शादी की थी।
शो 'करिश्मा का करिश्मा' में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ चुकी झनक शुक्ला का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। पिछले साल सात फेरे लेने के बाद पहली बार एक्ट्रेस पति संग होली का जश्न मनाएंगी।
बिग बॉस 13 फेम आरती सिंह ने पिछले साल ही बॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग सात फेरे लिए थे। ऐसे में आरती की ससुराल में पहली होली होने वाली है, जिसकी तस्वीरों का इंतजार फैंस को बहुत ज्यादा है।
टीवी दुनिया की जानी मानी हसीना सुरभि ज्योति भी पति सुमित सूरी संग पहली होली खेलेंगी। ससुराल में सुरभि की पहली होली की झलक सभी फैंस देखना चाहते हैं।
साल 2024 में बंगाली रीति रिवाजों से सृजिता डे ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड माइकल संग सात फेरे लिए थे। ऐसे में सृजिता की शादीशुदा होने के बाद पहली होली का त्योहार है।
शकालाका बूम-बूम के फेमस संजु उर्फ किंशुक महाजन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। एक्टर ने पिछले साल गर्लफ्रेंड दीक्षा नगपल संग सात फेरे लिए थे।