Anupamaa: सांप से भी ज्यादा जहरीले हैं अनुपमा के ये किरदार, देखते ही ज्वालामुखी की तरह उबल पड़ता है खून

These Are The Most Toxic Characters Of Anupamaa: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। लेकिन 'अनुपमा' के कई किरदार ऐसे हैं जो हद से ज्यादा टॉक्सिक हैं। उन्हें देखना यानी सिर में दर्द कराना है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jan 15 2026, 13:04 IST
'अनुपमा' के ये किरदार हैं सांप से भी ज्यादा जहरीलेImage Credit : JioHotstar01 / 09

'अनुपमा' के ये किरदार हैं सांप से भी ज्यादा जहरीले

These Are The Most Toxic Characters Of Anupamaa: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' ने अपने धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स के साथ टीआरपी लिस्ट में भी तूफान मचाया हुआ है। लेकिन बता दें कि 'अनुपमा' में बहुत से किरदार ऐसे हैं जिनकी मौजूदगी दर्शकों का दिमाग खराब कर देती है। वह सांप से भी ज्यादा जहरीले हैं। इस लिस्ट में वसुंधरा यानी मोटी बा से लेकर पाखी तक का नाम शामिल है। ये किरदार दर्शकों की बर्दाश्त के बाहर हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन किरदारों पर-

मोटी बा (Alka Kaushal)Image Credit : JioHotstar02 / 09

मोटी बा (Alka Kaushal)

​'अनुपमा' में एक्ट्रेस अल्का कौशल ने मोटी बा यानी वसुंधरा का रोल अदा किया है। लेकिन ये किरदार इतना ज्यादा टॉक्सिक है कि लोगों का दिमाग खराब हो जाता है। मोटी बा का मानना है कि घर की बहू बेटियां पाबंदियों में अच्छी लगती हैं, साथ ही वह अक्सर शो में गौतम का साथ देती नजर आती हैं।​

गौतम (Satya Tiwari)Image Credit : JioHotstar03 / 09

गौतम (Satya Tiwari)

​'अनुपमा' में सत्या तिवारी यानी गौतम का किरदार भी बहुत नेगेटिव है। अनुपमा की राह में रोड़े अटकाना, साथ ही मुंह पर अच्छाई का मुखौटा पहनकर कर्मकांड करना गौतम का पैंतरा है। ऐसे में दर्शक इस किरदार को जरा भी पसंद नहीं करते।​

पराग कोठारी (Rahil Azam)Image Credit : JioHotstar04 / 09

पराग कोठारी (Rahil Azam)

'अनुपमा' में पराग कोठारी का किरदार राहिल आजम अदा कर रहे हैं। यूं तो राहिल आजम लोगों को काफी पसंद हैं। लेकिन सीरियल में पराग कोठारी का किरदार लोगों के समझ से परे है। शो में वह अपनी मां पर आंख बंद करके भरोसा करता है और गलत को भी सही बताता है, जिससे दर्शक इस कैरेक्टर को जरा भी अच्छा नहीं मानते।

माही (Spreha Chatterjee)Image Credit : JioHotstar05 / 09

माही (Spreha Chatterjee)

​'अनुपमा' में माही का कैरेक्टर भी बेहद टॉक्सिक है, जिसे स्प्रेहा चैटर्जी ने अदा किया है। जिस परिवार ने और जिस अनुपमा ने माही को संभाला व पाला पोसा, वह उन्हीं के खिलाफ हो गई है। इन दिनों माही गौतम के प्यार में पागल दिखाई दे रही है।​

राही (Adrija Roy)Image Credit : JioHotstar06 / 09

राही (Adrija Roy)

​'अनुपमा' में राही का कैरेक्टर भी लोगों को खास पसंद नहीं आया। राही ने अपनी मां की न केवल बेज्जती की, बल्कि कभी भी उसपर भरोसा नहीं किया। ऐसे में राही का किरदार लोगों की समझ से परे है। वे उसे जरा भी पसंद नहीं करते।​

रजनी (Rinku Dhawan)Image Credit : JioHotstar07 / 09

रजनी (Rinku Dhawan)

​एक्ट्रेस रिंकू धवन इन दिनों सीरियल 'अनुपमा' में रजनी का रोल निभा रही हैं। टीवी शो अनुपमा में रजनी का किरदार शुरू से ही लोगों को पसंद नहीं था। दर्शक भांप गए थे कि रजनी कोई न कोई गड़बड़ जरूर करेगी। वहीं शो में उसने अनुपमा के भरोसे का गलत फायदा उठाकर चॉल को गिराने के लिए उसके साइन ले लिये हैं।​

पाखी (Krutika Desai)Image Credit : JioHotstar08 / 09

पाखी (Krutika Desai)

​'अनुपमा' में पाखी का किरदार हमेशा से ही बदतमीज था, जिसने अपनी मां को कभी भी मां का दर्जा दिया ही नहीं। आज भी पाखी का कैरेक्टर लोगों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। इन दिनों पाखी, दिवाकर संग शादी के सपने सजाकर बैठी हुई है।​

पारितोष (Manish Nagdev)Image Credit : JioHotstar09 / 09

पारितोष (Manish Nagdev)

​'अनुपमा' में पारितोष के किरदार को भी हमेशा से ही नापसंद किया गया है। सीरियल में पारितोष ने कभी भी अपनी मां की इज्जत नहीं की। आज भी सीरियल में पारितोष अनुपमा की जान का दुश्मन बना नजर आता है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!