टीवी मसाला

Bigg Boss 20: Gauahar Khan ने Yung की भाषा पर उठाए सवाल तो फूटा रैपर के भाई का गुस्सा, दिया मुंहतोड़ जवाब

Yung DSA Brother On Gauahar Khan: बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट यंग डीएसए की भाषा पर सवाल उठ रहे हैं। गौहर खान ने यंग की भाषा को फेक कहा था, जिस पर यंग के भाई ने रिएक्ट किया है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Yung DSA Brother On Gauahar Khan: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को गौहर खान (Gauahar Khan) काफी करीब से फॉलो कर रही हैं। शो में गौहर काजी तौकीर का खुलकर सपोर्ट कर रही हैं। गौहर ने काजी का सपोर्ट करते हुए रीति तिवारी को जमकर फटकार लगाई थी। इस मौके पर एक्ट्रेस ने यंग डीएसए (Yung DSA) की भाषा पर भी सवाल उठाए थे और एक वायरल वीडियो का हवाला देते हुए दावा किया था कि यंग शो में नाटक कर रहे हैं। अब गौहर के इस दावे पर यंग डीएसए के भाई प्रणय ने प्रतिक्रिया दी है। यंग के भाई ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने भाई का सपोर्ट किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें India’s Best Dancer 5 के विनर बने Ritesh Pal, ट्रॉफी उठाने के बाद बोले- 'यकीन नहीं हो रहा' (Exclusive)

    यंग डीएसए के भाई ने दिया करारा जवाब

    यंग डीएसए के भाई प्रणय ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने गौहर खान का नाम तो नहीं लिखा, लेकिन उन्होंने अपने भाई की भाषा पर उठे सवाल का जवाब दिया है। प्रणय ने अपने पोस्ट में लिखा, 'प्रोफेशनल होने का मतलब नकली होना नहीं है। YUNG पढ़ा-लिखा और इतना समझदार है कि वह समझ सके कि किधर, कैसे और किस टोन में बात करनी है। इंटरव्यू, पैनल्स और प्रोफेशनल जगहों पर, वह उसी के हिसाब से बात करता है और उसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों का ज्ञान है। बिग बॉस के अंदर, वह अपनी रियल पर्सनैलिटी दिखा रहा है। अपनी स्लैंग (आम बोलचाल की भाषा), टोनैलिटी, मेहनत, हुड-लाइफ (बस्ती के जीवन) के अनुभव और उस माहौल को दिखा रहा है, जिससे वह आता है।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें Bigg Boss 20 Highlights: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'फुटबॉल', अमन से भिड़ीं कनिका मान
    bigg boss 20

    bigg boss 20 (photo credit- instagram)

      क्या गौहर खान को दिया जवाब?

      इसके आगे प्रणय ने अपने पोस्ट में लिखा, 'पुणे जाओ और तुम्हें वहां के छोटे बच्चों में भी यही स्लैंग और टोनैलिटी देखने को मिलेगी। मेरे भाई को किसी की नकल करने की जरूरत नहीं है, वह अपने आप में बहुत संतुष्ट, वास्तविक और सच्चा (REAL) है। तो यह 'नकली' (faking) कैसे हुआ? दोनों रूप असली हैं। वह बस यह जानता है कि माहौल को कैसे भांपना है। आश्चर्य की बात है कि हमारा रैपर पढ़ा-लिखा है। किसी कलाकार की शैक्षिक पृष्ठभूमि की आलोचना करने के बजाय उसका समर्थन करें, और वह कब क्या इस्तेमाल करता है यह उसकी पसंद है। यह सुविधाजनक होना है नकली होना नहीं। खुद को शिक्षित करें।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article