बिजनेस

Share Market Crash! Sensex 866 अंक टूटा, Nifty 22,900 के नीचे, क्यों मची भगदड़?

शेयर बाजार में सितंबर के आखिरी सप्ताह की शुरुआत बेहद निराशाजनक हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty सहित पूरे बाजार में बिकवाली हावी है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 866 अंक लुढ़क गया है।

Image

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट (Image Source: iStock)

Share Market Crash Nifty Sensex : भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex करीब 866 अंक टूटकर 73,029 के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि Nifty भी 277 अंक की गिरावट के साथ 22,863 के स्तर पर आ गया है। शुरुआती कारोबार में बाजार में बिकवाली का दबाव व्यापक रहा और ज्यादातर सेक्टर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

थर्राया पूरा बाजार

बिकवाली सिर्फ सेंसेक्स और निफ्टी तक सीमित नहीं है। बल्कि, पूरा बाजार बिकवाली की आंधी से हिल गया है। NSE पर 3,280 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से महज 871 में खरीदारी है। जबकि, 2,300 में बिकवाली हावी है। इसी तरह BSE पर 3,961 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से 2,450 में बिकवाली हो रही है। Broad market में भी दबाव दिख रहा है। Nifty 100 में 1.29%, Nifty 200 में 1.30% और Nifty 500 में 1.32% की गिरावट है। Midcap और Smallcap इंडेक्स भी दबाव में हैं। Nifty Midcap 100 करीब 1.33% और Nifty Smallcap 100 करीब 1.56% नीचे है।

किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा गिरावट?

सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा दबाव Realty और बैंकिंग सेगमेंट में दिख रहा है। Nifty Realty करीब 2.01% टूटा है। Nifty PSU Bank 1.79%, Nifty Metal 1.67%, Nifty Financial Services 1.53% और Nifty Private Bank 1.49% नीचे हैं। दूसरी तरफ IT और Pharma में गिरावट अपेक्षाकृत सीमित है। Nifty IT 0.34% और Nifty Pharma 0.54% नीचे कारोबार कर रहे हैं। Media इंडेक्स में भी करीब 0.39% की गिरावट है।

India VIX में तेज उछाल

बाजार में बढ़ी हुई अस्थिरता का संकेत India VIX दे रहा है। India VIX 14.12 पर पहुंच गया है और इसमें 16.09% की तेजी दर्ज हुई है। इससे शुरुआती कारोबार में बाजार की nervousness बढ़ने का संकेत मिल रहा है।

ग्लोबल मार्केट भी कमजोर

घरेलू बाजार की शुरुआत से पहले GIFT Nifty 22,908.50 पर था, जो 280 अंक यानी 1.21% नीचे है। एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला से कमजोर रुख दिख रहा है। Nikkei 225 करीब 0.20% नीचे, KOSPI 2.51% नीचे और Shanghai Composite 1.74% नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं Hang Seng में 0.49% की तेजी और Straits Times में 0.64% की बढ़त है।

क्यों मची बाजार में भगदड़?

शेयर बाजार में कमजोरी के पीछे दो बड़े ट्रिगर काम कर रहे हैं। पहला, ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत की उम्मीदें घटने के बाद Crude Oil में आया उछाल है। Brent Crude 107.05 डॉलर प्रति बैरल पर है, जो 2.62% की तेजी दिखा रहा है। इसके अलावा दूसरा बड़ा कारण यूएस ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड है। इनकी वजह से ग्लोबल इक्विटी मार्केट का सेंटिमेंट प्रभावित हो रहा है। फिलहाल बाजार की तस्वीर साफ तौर पर रिस्क ऑफ सेंटिमेंट को दिखा रही है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article