Anupamaa 7 Maha Twist 8 May, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में वो पल आने वाला है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'अनुपमा' को टीआरपी में नंबर 1 पर पहुंचाने के लिए मेकर्स भी खूब कोशिशें कर रहे हैं। बीते दिन रुपाली गांगुली के सीरियल में दिखाया गया कि बा की बर्थडे पार्टी में राही और अनुपमा एक-दूजे से टकरा जाती हैं। श्रुति और वसुंधरा बा के बर्थडे में जहर घोलने में कोई कमी नहीं छोड़ती हैं। वहीं अनुपमा अनुज की याद में मग्न होकर नाचती है। लेकिन सीरियल में आने वाले ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते।
रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में दिखाया जाएगा कि अनुपमा की मदद के लिए दिग्विजय महफिल में गाना गाता है। लेकिन लोग उसे और अनुपमा को पति-पत्नी कहकर बेस्ट कपल बताते हैं। लेकिन पाखी और तोषू कहते हैं कि दोनों पति-पत्नी नहीं सिर्फ काम के लिए साथ हैं और दोस्त हैं। हालांकि इसपर भी लोग सवाल खड़ा करना शुरू कर देते हैं।
अपनी बर्थडे पार्टी में तमाशा होता देख बा कहती हैं कि जब ये सबकुछ खराब करना ही था तो कांच का महल तैयार क्यों किया। बा अनुपमा से शिकायत करेगी, साथ ही बापूजी से कहेंगी कि आपकी बेटी किसी का खून भी कर दे तो भी आप उसे गलत नहीं बोलेंगे।
बा को जवाब देने में अनुपमा भी नहीं चूकती और बोलती है कि मैं कभी गलत साबित नहीं हुई। और दिग्विजय जी के साथ कैफे शुरू करने का सबसे बड़ा कारण अनुज हैं। दिग्विजय जी को कैफे शुरू करने के लिए अनुज ने ही पहला चेक दिया था, इसलिए मैं उनके साथ हूं।
लेकिन कोई भी अनुपमा की बात नहीं सुनेगा। उल्टा प्रेम अनुपमा पर आरोप लगाएगा कि आपने अहमदाबाद आकर ही कैफे क्यों शुरू किया। प्रेम अनुपमा से कहेगा कि आप मुझसे जलती हैं। ये बात सुन अनुपमा का दिल टूट जाएगा।
राही दूसरी ओर अनुपमा के चरित्र पर सवाल उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। वो अनुपमा से कहती है कि इन्हें केवल अटेंशन चाहिए होती है और जब सामने वाला मर्द हो तो मम्मी को वो अटेंशन और अच्छी लगती है। दिग्विजय उसे ऐसा कहने से रोकता है, लेकिन राही जवाब देती कि कहीं मम्मी आपने पॉप्स को इनसे रिप्लेस तो नहीं कर दिया।
अनुपमा राही की बात सुनकर आपा खो देती है और उसे झन्नाटेदार तमाचा जड़ती है। अनुपमा कहती है कि तूने अपने पिता की याद को मैला किया है। तू इतनी घटिया सोच रखने वाली लड़की है, तू कितना ही अनुज को याद कर लेती है।
'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। अनुपमा राही पर भड़कते हुए कहती है कि तू दुनिया की सबसे बुरी बेटी है। मैं दुनिया की सबसे बुरी मां नहीं हूं।