Anupamaa Maha Twist: रूपाली गांगुली, अद्रिजा रॉय और शिवम खजूरिया स्टारर सीरियल 'अनुपमा' की कहानी दिन पर दिन मजेदार होती जा रही है। अच्छाई का दिखावा कर रहा गौतम एक बार फिर अपनी दरिंदगी दिखने के लिए तैयार है। इस बार गौतम के जाल में अनुपमा की बेटी माही फंस चुकी है। आज के एपिसोड में भी अनुपमा की जिंदगी में एक साथ कई मुश्किलें खड़ी हो गई है जिसे देख वो अपना आपा खो देगी।
सीरियल 'अनुपमा' के एपिसोड कि शुरुआत इशानी के ब्लैकमेलर से होगी जो अपना जुर्म कबूलेगा और सभी इंटीमेट तस्वीरों को अनुपमा के कहने पर डिलीट भी कर देगा। अगली सुबह मोटी बा, गौतम और माही के साथ कृष्ण कुंज पहुँच जाएगी शादी का न्योता देने। जैसे ही मोटीबा घर से बाहर जाने लगेगी परी उनके पैरों में गिरकर माफी मांगेगी कि उसे इस शादी में शामिल होने दें। हालांकि मोटी बा उसे पैरों से धक्का मारकर वहाँ से चली जाएगी।
कहानी में मोड तब आएगा जब अनुपमा माही और गौतम की शादी का कार्ड कबूल कर लेगी। बातों-बातों में गौतम अच्छे होने का दिखावा करते हुए अनुपमा से कहेगा कि माही का बहुत ध्यान रखेगा कभी उसे दुख नहीं देगा। माही की जिद्द के आगे अब अनुपमा ने भी घुटने टेक लिए हैं। अब वो गौतम को अपना दामाद बनाने के लिए राजी हो जाएगी। कोठारी हाउस में राही राजा को समझाएगी कि अगर वो परी से बहुत ज्यादा प्यार करता है तो उसके लिए घरवालों से लड़े।
माही और गौतम कोठारी बिजनेस के लिए एक महत्वपूर्ण डील क्रैक कर लेंगे। ऐसे में वसुंधरा अंश से बिजनेस की बागडोर छिन उसे माही और गौतम की शादी की जिम्मेदारी थमा देगी। खुस पराग भी मानेगा कि अंश बिजनेस में कचा है और उसे इस चीज के लिए गौतम से मदद लेनी चाहिए। पराग धीरे धीरे एक बार फिर गौतम पर भरोसा करने लगा है।
एपिसोड में आगे देखने को मिलेगा कि प्रेम ने किसी चीज पर पैसे इन्वेस्ट किये थे जो अब डूब चुके हैं। प्रेम परेशान है क्यूंकी ये बड़ी इनवेस्टमेंट उसने बिना परिवार को बताए की थी ताकि मुनाफा होने के बाद वो सप्राइज़ दे सके। इस दौरान राही उसे बताएगी कि घर का महोल कितना खराब है। बीवी को सपोर्ट करने के बजाए प्रेम उसी पर चिल्ला देगा कि उसे घर के मामलों में इन्वाल्व नहीं होना है।
कोठारी हाउस में तमाशा होगा जब माही खुद को प्रार्थना के पेट में पल रहे बच्चे को माँ कहेगी। माही का मानना है कि गौतम से शादी करने के बाद वो बच्चे को संभालना चाहेगी। प्रार्थना साफ कह देगी कि ये बच्चा अंश और उसका है इसपर किसी और का हक नहीं है। अंश को गुस्सा आएगा क्यूंकी वो चाहता है कि गौतम बच्चे से दूर रहे।
राही कृष्ण कुंज आकार अनुपमा को अपने और प्रेम के बीच हुए झगड़े को लेकर बताएगी कि कैसे अब वो धीरे धीरे एक दूजे से दूर होने लगे हैं। अनुपमा उससे कहेगी कि शायद प्रेम काम में बीजी है जिसके चलते वो परेशान है। इस दौरान अनुपमा को AK नाम की कंपनी से फोन आएगा तभी उसे अपने पति अनुज कपाड़िया की याद आएगी।