अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: जन्माष्टमी के दिन राहु और बुध का प्रभाव, जानें जन्मांक 1 से 9 तक के आज के दिन का हाल

4 सितंबर 2026 का दिन अंक ज्योतिष में राहु और बुध के प्रभाव से जुड़ा है। आज जन्मांक के अनुसार नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, उपाय, शुभ रंग और भाग्य प्रतिशत जानें और अपने दिन की दिशा को बेहतर तरीके से समझें।

Image

आज का अंकफल, 4 सितंबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal: आज 4 सितंबर 2026 है और अंक ज्योतिष के अनुसार आज के दिन अंक 04 और भाग्यांक 05 का खास प्रभाव माना जा रहा है। अंक 04 के स्वामी राहु हैं, जबकि भाग्यांक 05 के स्वामी बुध माने जाते हैं। शुक्र, शनि और राहु को आपस में परम मित्र माना जाता है। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 और 08 हैं। भाग्यांक 05 के स्वामी बुध को लेखन, प्रशासन, रियल एस्टेट, ऐश्वर्य, वाणी, ज्ञान, तंत्र, धन, धर्म, आत्मबल और राजनीति का प्रतीक माना जाता है।

अंक ज्योतिष में 04 को संघर्ष के बाद सफलता, वैभव और प्रसिद्धि से जोड़कर देखा जाता है। वहीं बुध लेखन, वाणी, ज्ञान, प्रशासन, धन और व्यापार जैसे क्षेत्रों का प्रतीक माना जाता है। आज शुक्रवार होने के कारण शुक्र से जुड़े उपायों का भी महत्व रहेगा। ऐसे में अपने जन्मांक के अनुसार जानें आज नौकरी और व्यवसाय, स्वास्थ्य, उपाय, शुभ रंग और भाग्य प्रतिशत कैसा रहेगा।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - आज का राशिफल 4 सितंबर 2026

Aaj ka Ankfal Janmank 1-9

जन्मांक 01

शुभ अंक: 02 और 09

जॉब और व्यवसाय: सूर्य, चंद्रमा और गुरु का सहयोग रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के योग बन सकते हैं। भाग्यांक 05 और जन्मांक 03 वाला व्यक्ति व्यवसाय में लाभ पहुंचा सकता है।

स्वास्थ्य: त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें।

आज का उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला।

भाग्य प्रतिशत: 70%

जन्मांक 02

शुभ अंक: 01 और 09

जॉब और व्यवसाय: नौकरी में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रह सकती है। नामांक 01 और 03 वाला व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है।

आज का उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला।

भाग्य प्रतिशत: 65%

जन्मांक 03

शुभ अंक: 01 और 02

जॉब और व्यवसाय: गुरु अंक और भाग्यस्वामी बुध का प्रभाव रहेगा। चंद्रमा और गुरु को मित्र माना जाता है। नौकरी के लिए दिन प्रगति वाला रह सकता है। व्यवसाय में नई जिम्मेदारी शुरू होने के संकेत हैं।

स्वास्थ्य: आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला।

भाग्य प्रतिशत: 70%

जन्मांक 04

शुभ अंक: 05 और 08

जॉब और व्यवसाय: गुरु और सूर्य का प्रभाव सहयोगी रहेगा। व्यवसाय में किसी कारोबारी सौदे से लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी में नामांक 01 और 03 वाले उच्च अधिकारियों की सहायता से प्रगति हो सकती है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल और गुड़ का दान करें।

आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: आसमानी और हरा।

भाग्य प्रतिशत: 65%

जन्मांक 05

शुभ अंक: 04 और 08

जॉब और व्यवसाय: व्यवसाय में भाग्यांक 05 के स्वामी बुध और मित्र ग्रह शुक्र का सहयोग लाभ दे सकता है। नौकरी में नामांक 05 और 06 वाले उच्च अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

आज का उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला।

भाग्य प्रतिशत: 75%

जन्मांक 06

शुभ अंक: 05 और 08

जॉब और व्यवसाय: नौकरी में प्रगति के संकेत हैं। भाग्यांक 05 के स्वामी बुध और अंक स्वामी शुक्र का सहयोग मिल सकता है। उच्च अधिकारियों की मदद से पदोन्नति का अवसर बन सकता है।

स्वास्थ्य: त्वचा संबंधी समस्या वाले लोग सावधानी बरतें।

आज का उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और बैंगनी।

भाग्य प्रतिशत: 89%

जन्मांक 07

शुभ अंक: 04 और 07

जॉब और व्यवसाय: आज के भाग्यस्वामी बुध और इस अंक के स्वामी केतु का प्रभाव रहेगा। व्यवसाय में गुरु और केतु की स्थिति से नया अनुबंध मिल सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति की उम्मीद बन सकती है।

स्वास्थ्य: साइनस की समस्या वाले लोग सावधानी बरतें।

आज का उपाय: मूंग और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला।

भाग्य प्रतिशत: 80%

जन्मांक 08

शुभ अंक: 04 और 07

जॉब और व्यवसाय: आज के भाग्यस्वामी बुध हैं, जबकि इस अंक के स्वामी शनि माने जाते हैं। व्यवसाय में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। राहु और गुरु के प्रभाव से नई कारोबारी डील मिल सकती है। नौकरी में व्यस्तता अधिक रहेगी।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सुख बेहतर रहने की संभावना है।

आज का उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला।

भाग्य प्रतिशत: 60%

जन्मांक 09

शुभ अंक: 01 और 02

जॉब और व्यवसाय: गुरु, मंगल और मित्र ग्रह सूर्य का सहयोग रहेगा। इस अंक के स्वामी मंगल और भाग्यस्वामी बुध व्यवसाय को नई दिशा दे सकते हैं। नौकरी में नामांक 03 और 04 वाले उच्च अधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का रास्ता खुल सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सुख बेहतर रहने की संभावना है।

आज का उपाय: सात अन्न, मिष्ठान और शीतल जल का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल।

भाग्य प्रतिशत: 60%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article