एजुकेशन

UGC NET Re Exam Admit Card 2026: यूजीसी नेट इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

UGC NET Re Exam Admit Card 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी किसी भी वक्त यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन नेट इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UGC NET Re Exam Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें यूजीसी नेट री एग्जाम का एडमिट कार्ड

UGC NET Re Exam Admit Card 2026: यूजीसी नेट अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी री एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UGC NET Re Exam Admit Card) खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी किसी भी वक्त यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन नेट इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

UGC NET Re Exam Date 2026: कब होगा यूजीसी नेट री एग्जाम

बता दें अंग्रेजी विषय का री-एग्जाम 9 सितंबर 2026 को पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कॉमर्स विषय का पेपर भी 9 सितंबर 2026 को ही होगा, लेकिन यह दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक का समय होगा। इसके अलावा सोशियोलॉजी विषय का री-टेस्ट 10 सितंबर 2026 को पहली पाली में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच निर्धारित होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Re Exam Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UGC NET Re Exam Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UGC NET Re Exam Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा केंद्र का नाम
  6. परीक्षा केंद्र का पता
  7. परीक्षा का समय
  8. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  9. हस्ताक्षर

UGC NET Re Exam Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे यूजीसी नेट री एग्जाम के लिए परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article