TV Actresses Sexually Harassed in Childhood: छोटे परदे की हसीनाएं अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अंजली आनंद ने अपने साथ बचपन में हुए यौन शोषण को लेकर खुलासा किया। सिर्फ अंजली ने नहीं इससे पहले कई हसीनाओं ने इंटरव्यू और खुद सोशल मीडिया पर आकार खुद के साथ हुए इस हादसे को लेकर खुलासा किया है।
ढाई किलो का प्रेम और कुल्फी कुमार बाजेवाला जैसे सीरियल में नजर आ चुकी अंजली आनंद ने हाल ही में अपने साथ बचपन में हुए यौन शोषण का खुलासा किया। अंजली ने बताया की कैसे 8 साल की उम्र में एक डांस टीचर ने उनके लिप्स पर किस किया था।
शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता का किरदार निभा रहीं मुनमुन दत्ता भी यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। मी टू मूमेंट के दौरान मुनमुन दत्ता ने पोस्ट के जरिए खुलासा किया की बचपन में ट्यूशन टीचर ने उनके प्राइवेट पार्ट को टच किया था।
आरती सिंह ने 'बिग बॉस 13' के घर में खुलासा किया था कि 13 साल की उम्र में घर के नौकर ने उनका रेप करने की कोशिश की थी। उस आदमी से बचने के लिए आरती बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से कूद गई थीं।
टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी ने बताया था कि सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर एक आदमी ने उनके करीब आने की कोशिश की थी। सिर्फ यही नहीं एक फैन ने भी उनको गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी।
रश्मि देसाई ने खुलासा किया था जब वो 6 साल की थी तो उन्हे यौन शोषण का सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस ने बताया कि बस में एक बड़ी उम्र के अंकल ने उन्हे छूने की कोशिश की थी।
बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट रह चुकीं आयशा खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था की एक आदमी ने उनकी छाती को लेकर भद्दा कमेंट किया था।